11 बैलगाड़ी में धूमधाम से बारात लाया था अमेरिकन दूल्हा, महज तीन दिन बाद दुल्हन ने दर्ज कराया FIR

Ads

11 बैलगाड़ी में धूमधाम से बारात लाया था अमेरिकन दूल्हा, महज तीन दिन बाद दुल्हन ने दर्ज कराया FIR

  •  
  • Publish Date - December 14, 2020 / 05:58 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

राजनांदगांव: बैलगाड़ी से बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे दूल्हा की खुब प्रशांस हुई, लेकिन महज 3 दिनों बाद ही इस दूल्हा के पहले से ही शादीशुदा होने और उसके दो बच्चे होने की जानकारी वधु पक्ष को मिली। इसके बाद एनआरआई दूल्हे का मामला थाने तक पहुंच गया और दुल्हन की तरफ से दूल्हे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

Read More: #IBC24AgainstDrugs: ‘उड़ता रायपुर’…ड्रग्स का ‘होलसेल’ बाजार…! किसके संरक्षण में चल रहा है ड्रग्स का कारोबार?

राजनांदगांव जिले के जंगलपुर गांव से महज 5 किलोमीटर दूर अर्जुनी गांव से अमेरिका में कार्यरत युवक ने छत्तीसगढ़ी परम्परानुसार 11 बैलगाड़ियों में बारात लाकर ऐतिहासिक शादी रची थी, जिसकी चर्चा भी दूर तक हुई। शादी तक तो सबकुछ ठीक था, लेकिन शादी के महज दो दिनों बाद ही वधु पक्ष को शैलेन्द्र के पहले से ही अमेरिका में शादीशुदा होने और उसके दो बच्चे होने का पता चला। इसके बाद शादी तोड़ने दुल्हन के परिजन दूल्हे के घर पहुंच गए।

Read More: किसान आंदोलन को अर्बन नक्सल समर्थित आँदोलन बताने का मामला, कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा माफी मांगे बृजमोहन अग्रवाल

पीड़िता ओनिशा साहू ने बताया कि शैलेन्द्र ने अमेरिका में भी ग्रीन कार्ड के चक्कर में वहीं की एक युवती से ब्याह रचाया था, जिससे 2 बच्चे हैं। वहीं लगभग 4 साल बाद शैलेन्द्र अमेरिका से अपने घर पहुंचा और समाज की ही युवती से अपनी पहली शादी की बात छुपाते हुए धोखे से शादी रचा ली। इस मामले में वधु पक्ष की शिकायत के बाद पुलिस ने वर पक्ष के लोगों से पूछताछ की और दूल्हा शैलेन्द्र को हिरासत में लिया है।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 19 कोरोना मरीजों की मौत, 1615 नए संक्रमितों की पुष्टि

इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है जिसपर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। लड़की अब ये सब जानने के बाद दूल्हे के साथ नही रहना चाहती है, देर रात ही उसने अपने पिता और रिस्तेदारो के साथ थाने पहुंचकर दूल्हे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। दूल्हे के घर मे लड़के के दस्तावेज भी खंगाले गए, जिसमें लड़के की अमेरिकन पत्नी का नाम भी सामने आया है। अब इस पूरे मामले में पीड़ित वधु पक्ष न्याय के लिए कानून की शरण में पहुंचा है।

Read More: मामूली विवाद के बाद आक्रोशित पति ने पत्नी को किया आग के हवाले, गंभीर हालत में पहुंची अस्पताल