उपचुनाव से पहले JCCJ को बड़ा झटका, जोगी परिवार के करीबी अजीत सिंह पेंद्रो और उनके पुत्र ने थामा कांग्रेस का हाथ

उपचुनाव से पहले JCCJ को बड़ा झटका, जोगी परिवार के करीबी अजीत सिंह पेंद्रो और उनके पुत्र ने थामा कांग्रेस का हाथ

उपचुनाव से पहले JCCJ को बड़ा झटका, जोगी परिवार के करीबी अजीत सिंह पेंद्रो और उनके पुत्र ने थामा कांग्रेस का हाथ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: September 24, 2020 9:58 am IST

पेंड्रा: मरवाही विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रदेश के सियासी गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। राजनीतिक दलों के नेता लगातार यहां अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इसी बीच प्रदेश की ​तीसरी सबसे बड़ी पार्टी जेसीसीजे को मरवाही में बड़ा झटका लगा है। दरअसल जोगी परिवार के करीबी माने जाने वाले अजीत सिंह पेंद्रो और उनके पुत्र ने जेसीसीजे का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। चुनाव के ऐलान से ऐन पहले ऐसे नेता का पार्टी छोड़ना जेसीसीजे के लिए भारी पड़ सकता है।

Read More: नोटिस के बाद और उग्र हुए NHM कर्मचारी, राजधानी में 104 और डोंगरगढ़ में 502 स्वास्थ्य कर्मियों ने दिया इस्तीफा

मिली जानकारी के अनुसार जोगी परिवार के करीबी माने जाने वाले अजीत सिंह पेंद्रो और उनके पुत्र ने गुरुवार को कांग्रेस ज्वॉइन कर लिया है। मंत्री जयसिंह अग्रवाल और विधायक शैलेश पांडे ने दोनों पिता-पुत्र को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है। बता दें कि कांग्रेस लगातार ये दावा करती आई है कि मरवाही में हमारी पकड़ मजबूत है और हम यहां उपचुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। हालांकि इस सीट पर पिछले कई दशकों से जोगी परिवार का कब्जा रहा है, लेकिन पूर्व सीएम अजीत जोगी के निधन के बाद से सियासी गणित बदलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Read More: कोरोना संक्रमितों के लिए राहत की खबर, अब एक क्लिक पर मिलेगी आपकी जांच रिपोर्ट.. देखिए कैसे


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"