कोरोना योद्धाओं को दिए खाने में मिला जिंदा इल्ली, शिकायत के बाद कलेक्टर ने एक कर्मचारी को हटाया

Ads

कोरोना योद्धाओं को दिए खाने में मिला जिंदा इल्ली, शिकायत के बाद कलेक्टर ने एक कर्मचारी को हटाया

  •  
  • Publish Date - July 24, 2020 / 10:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

रायसेन। जिला मुख्यालय स्थित उत्कृष्ट छात्रावास में क्वारंटीन किए गए स्वास्थ्य विभाग के 15 कर्मचारियों को परोसा गया गुणवत्ताहीन भोजन में जिंदा इल्ली मिलने का मामला सामने आया है। इस मामले में कलेक्टर ने संज्ञान लिया है। तुरंत एक कर्मचारी को वहां से हटा दिया।

Read More News: केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को जारी की GST कंपनसेशन की राशि, मंत्री सिंहदेव बोले- मई-जून की राशि अभी भी बकाया

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी के गृह विधानसभा क्षेत्र के कोविड 19 क्वारंटाइन सेंटर में कल स्वास्थ्य विभाग के ही 15 कोरोना योद्धाओं को गुणवत्ताहीन भोजन खाने के लिए दिया गया। भोजन में मृत व शलाद में जिंदा इल्लियां तैरती हुई दिख रही थी, अस्पताल कर्मियों ने अस्पताल प्रबंधन से शिकायत की तो अस्पताल प्रबंधन ने मामला बड़ी शांति से दबाने की कोशिश की। वहीं दबी जुबान मामला कलेक्टर तक पहुंचने के बाद कर्मचारी को तुरंत हटा दिया गया।

Read More News:  रायपुर के पॉश इलाके में पुलिस की दबिश, संदिग्ध अवस्था में मिले 5 लड़के और 4 लड़कियां