Female Constable Suicide Case: थाने के स्टाफ रूम में इस हाल में मिली महिला कांस्टेबल, देखकर साथी भी रह गए सन्न, आप भी जानें क्या है मामला 

Ads

Female Constable Suicide Case: बहराइच जिले में सोमवार शाम एक दलित महिला कांस्टेबल का शव फंदे से लटका हुआ मिला।

  •  
  • Publish Date - June 29, 2026 / 10:59 PM IST,
    Updated On - June 29, 2026 / 11:01 PM IST

Female Constable Suicide Case|| Image- Symbolic File

HIGHLIGHTS
  • बहराइच जिले में एक दलित महिला कांस्टेबल का शव फंदे से लटका हुआ मिला।
  • हुजूरपुर थाने के स्टाफ रूम में मिला महिला कांस्टेबल का शव।
  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए।

Female Constable Suicide Case: बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सोमवार शाम एक दलित महिला कांस्टेबल का शव फंदे से लटका हुआ मिला। कैसरगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) डी.के. श्रीवास्तव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हुजूरपुर थाने के स्टाफ रूम में आरक्षी ज्योति पासवान (28) का शव फंदे से लटके होने की सूचना मिली थी। श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कमरे का दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा। उन्होंने बताया कि मौके पर बुलाए गए चिकित्सक ने जांच के बाद ज्योति को मृत घोषित कर दिया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी पुलिस

अधिकारी के अनुसार, 2019 बैच की ज्योति पासवान मूल रूप से महाराजगंज जिले की निवासी थीं, जबकि उनका परिवार वर्तमान में कानपुर में रहता है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ और आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। (Female Constable Suicide Case) पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-