Wife Murders Husband in Mysore: सामने आई एक और हत्यारिन बीवी!.. सोते हुए पति का गला घोंटा, परिजनों को सुनाई हार्टअटैक से मौत की कहानी.. क़त्ल की वजह जानकर रह जायेंगे हैरान..

Ads

Wife Murders Husband in Mysore: मैसूर में महिला पर पति की हत्या कर हार्ट अटैक की झूठी कहानी गढ़ने का आरोप, पुलिस जांच में मामला खुला।

  •  
  • Publish Date - June 29, 2026 / 11:12 PM IST,
    Updated On - June 29, 2026 / 11:16 PM IST

Wife Murders Husband in Mysore || Image- Hate Story File

HIGHLIGHTS
  • पत्नी पर पति की हत्या का आरोप।
  • हार्ट अटैक बताकर मामला छिपाने की कथित कोशिश।
  • गर्दन के निशान से खुला हत्या का मामला।

मैसूर: लोगो के जुबान पर इन दिनों सिया और केतन की कहानी की चर्चा है। (Wife Murders Husband in Mysore) इस दुखद हत्याकांड में एक महिला ने अपनी होने वाले पति को गहरे खाई में धक्का देकर उसे मौत के घाट उतार दिया और फिर अपने प्रेमी के साथ जीवन बसर करने के बारें में सोचने लगी। हालाँकि उसका अपराध छिप नहीं सका और अब वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ सलाखों के पीछे पहुँच गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

प्रेम-प्रसंग नहीं, बल्कि घरेलू विवाद के चलते हत्या

लेकिन किसी मंगेतर या पति के हत्या की यह अकेली कहानी नहीं है। मैसूर में भी एक महिला ने अपने पति को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। लेकिन इसके पीछे वजह प्रेम प्रसंग नहीं बल्कि घरेलु विवाद था। पति शराबी था और उसकी अपनी पत्नी के साथ लम्बे समय से विवाद भी चल रहा था।

दरअसल कर्नाटक के मैसूरु में पुलिस ने एक महिला को अपने पति की हत्या करने और इसे दिल का दौरा बताकर मामले को दबाने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। (Wife Murders Husband in Mysore) मृतक नित्यानंद (50) एक निजी कंपनी में कर्मचारी थे और मैसूरु के कुवेम्पुनगर स्थित हुडको लेआउट का निवासी था। पुलिस ने बताया है कि, उनकी पत्नी सुशीला ने पारिवारिक विवाद से तंग आकर उन्होंने अपने पति का गला घोंट दिया और झूठी कहानी गढ़ी कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

कैसे खुला हत्या का राज?

अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान नित्यानंद के भाई को उनकी गर्दन पर चोट के निशान मिले। मौत का कारण संदिग्ध होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद सुशीला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। सुशीला शहर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। उनकी शादी नित्यानंद से 10 साल पहले हुई थी। दंपति की कोई संतान नहीं थी। बताया जाता है कि उनके बीच आर्थिक और संपत्ति संबंधी मुद्दों पर मतभेद थे। नित्यानंद शराबी था और रविवार रात नशे में धुत होकर घर लौटा था। जब वह सो रहा था, तब सुशीला ने रस्सी से उनका गला घोंटकर हत्या कर दी।

नहीं उठाया दोस्त का फोन, घर पर मिला मृत

इस घटना के बाद जब नित्यानंद ने फोन नहीं उठाया, तो उसका दोस्त नित्यानंद को ढूढ़ते हुए घर आया। यहां उसने अपने दोस्त को मृत पाया। (Wife Murders Husband in Mysore) हत्या के बाद सुशीला ने नित्यानंद के भाई को सूचित किया कि उन्हें हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। पुलिस ने सुशीला को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

सपा प्रमुख मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर चुप क्यों: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

ऑस्ट्रेलिया-वानुआतु सुरक्षा समझौते के कारण चीन सैन्य अड्डा नहीं बना सकेगा

टी20 विश्व कप में एक और नाकामी के बाद भारतीय महिला टीम को करना होगा आत्ममंथन

छोटी राशि के कर्ज देने वाले वित्तीय संस्थानों की संपत्ति की गुणवत्ता में मई में सुधार: रिपोर्ट

उप्र सरकार 1.04 करोड़ से संवारेगी गोमती नदी का उद्गम स्थल :पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री

महाराष्ट्र के स्कूलों में मराठी अनिवार्य, नियमों का उल्लंघन करने पर रद्द हो सकती है मान्यता : मंत्री

 

Q1. मैसूर में हत्या का मामला कैसे सामने आया?

उत्तर: अंतिम संस्कार से पहले मृतक के भाई ने गर्दन पर संदिग्ध निशान देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Q2. पुलिस के अनुसार हत्या का कथित कारण क्या था?

उत्तर: पुलिस के अनुसार, घरेलू विवाद और पारिवारिक मतभेद इस घटना के पीछे संभावित कारण बताए जा रहे हैं।

Q3. मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

उत्तर: पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।