उत्तर प्रदेश के बिजनौर की एक किशोरी मनाली में डूबी, ब्यास नदी से शव निकाला गया

Ads

उत्तर प्रदेश के बिजनौर की एक किशोरी मनाली में डूबी, ब्यास नदी से शव निकाला गया

  •  
  • Publish Date - June 29, 2026 / 11:26 PM IST,
    Updated On - June 29, 2026 / 11:26 PM IST

मनाली, 29 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर की 14 वर्षीय किशोरी यहां क्लब हाउस के पास मनलसू नाले में बह गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि किशोरी अपने परिवार के साथ मनाली घूमने गई थी।

मनाली के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के डी शर्मा के अनुसार, यह घटना रविवार दोपहर को हुई।

उपाधीक्षक ने बताया कि कई घंटों की खोजबीन के बाद रविवार को वोल्वो बस स्टैंड के पास ब्यास नदी से किशोरी का शव निकाला गया।

उन्होंने बताया कि किशोरी फिसल गई थी और पानी के तेज बहाव में बह गई थी।

डीएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मनाली अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसे परिवार को सौंप दिया।

इस घटना के बाद, स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों से नदियों, झरनों और जलप्रपातों के पास बहुत सावधानी बरतने की अपील की है, क्योंकि मॉनसून के दौरान नालों में पानी का स्तर अचानक बढ़ सकता है।

भाषा

राखी राजकुमार

राजकुमार