आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर निकली भर्ती, 22 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर निकली भर्ती, 22 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर निकली भर्ती, 22 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: October 9, 2020 6:11 pm IST

रायगढ़: एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (शहरी) अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 22 अक्टूबर 2020 तक आवेदन आमंत्रित की गई है। इच्छुक आवेदिका अपना आवेदन नियत तिथि तक परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (शहरी) कार्यालय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से भेज सकते है।

Read More: राहगीर को बचाते हुए खड़े ट्रक से जा भिड़ी कार, चार लोगों की मौत, दो की हालत नाजुक

एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार वार्ड क्रमांक 4 आंगनबाड़ी केन्द्र नवापारा गांधीनगर ए, वार्ड 35 पुलिस चौकी ए, वार्ड क्रमांक 36 छातामुड़ानाका एवं वार्ड क्रमांक 3 कैलाश नगर में कार्यकर्ता के एक-एक पद एवं वार्ड क्रमांक 7 गंगारामनगर ए तथा वार्ड क्रमांक 18 मालधक्का में आंगनबाड़ी सहायिका के एक-एक पद रिक्त है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु कक्षा 12 वीं अथवा पूर्ववर्ती 11 वीं बोर्ड एवं सहायिका पद हेतु 8 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। एक वर्ष या उससे अधिक समय की सेवा का अनुभव रखने वाले कार्यकर्ता व सहायिका को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिये परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ शहरी कार्यालय में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर संपर्क किया जा सकता है।

Read More: कांग्रेस चुनाव समिति ने भेजा डॉ केके धुव्र, गुलाब राज सहित 4 नामों का पैनल, AICC लगाएगी अंतिम मुहर


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"