राजधानी अस्पताल में हुई अग्निकांड में एक और मरीज ने तोड़ा दम, अब तक 7 लोगों की हो चुकी है मौत

राजधानी अस्पताल में हुई अग्निकांड में एक और मरीज ने तोड़ा दम, अब तक 7 लोगों की हो चुकी है मौत

राजधानी अस्पताल में हुई अग्निकांड में एक और मरीज ने तोड़ा दम, अब तक 7 लोगों की हो चुकी है मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: April 25, 2021 3:01 pm IST

रायपुरः राजधानी रायपुर की राजधानी अस्पताल में बीते शनिवार 19 अपै्रल को हुई आगजनी की घटना में झुलसे एक और मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही इस घटना में मरने वालों की संख्या 7 हो गई है। बताया गया कि घायल युवक को उपचार के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान मरीज की मौत हो गई। 

Read More: राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के 15 जिलों में बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, जानिए कहां कब तक रहेगी पाबंदी ?

मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमित होने के बाद बालोद जिले के कुंभकरन बंजारे को रायपुर के राजधान अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में 19 अप्रैल को भीषण आग लगी, जिसमें मरीज कुंभकरन झुलस गया था। इसके बाद कुंभकरन को गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Read More: पांडिचेरी विश्वविद्यालय के एक छात्र ने ढूंढ लिया कोरोना का घरेलू उपचार, WHO ने दी मंजूरी? जानिए क्या है हकीकत

वहीं, दूसरी ओर राजधानी अस्पताल में हुई अग्निकांड को लेकर जिला प्रशासन ने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। प्रशासन ने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर 28 बिंदुओं पर कल तक जवाब मांगा है। प्रशासन ने सभी बिंदुओं के लिखित और दस्तावेजों के साथ जवाब मांगा है।

Read More: कांग्रेस शासित राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों की VC में मंत्री सिंहदेव बोले- वैक्सीन का भुगतान राज्य करेगी और पर्ची में फोटो पीएम मोदी की

बता दें कि 19 अप्रैल को राजधानी अस्पताल में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ था। मौके पर 5 लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। 

Read More: बोकारो से सागर जा रहे ऑक्सीजन टैंकर की UP में लूट, GRP के जवानों ने किया कब्जा, झांसी ले जा रहे टैंकर


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"