अंतागढ़ टेपकांड मामले में आरोपियों को बेल मिलने के बाद अजीत जोगी का बयान, कहा- केस में दम नहीं

Ads

अंतागढ़ टेपकांड मामले में आरोपियों को बेल मिलने के बाद अजीत जोगी का बयान, कहा- केस में दम नहीं

  •  
  • Publish Date - April 17, 2019 / 12:51 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

बिलासपुर । अंतागढ़ टेपकांड मामले से जुड़े पूर्व मंत्री राजेश मूणत, डॉ. पुनीत गुप्ता और मंतूराम पवार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने मामले में तीनों को अ​ग्रिम जमानत दे दी है। कोर्ट ने याचिककर्ताओं की ओर से दिए गए तर्क के बाद अग्रिम जमानत मंजूर किया है। ।याचिकाकर्तओं को अग्रिम जमानत मिलने पर अजीत जोगी ने कहा है कि इस केस में ज्यादा दम नहीं है, इसीलिए इन लोगों को अग्रिम जमानत लेने में मदद मिल गई।

ये भी पढ़ें- रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, पाक पीएम के बयान को बताया विपक्ष की

वहीं इस मामले के शिकायतकर्ता कांग्रेस नेत्री किरणमयी नायक ने कहा है कि आपराधिक मामलों के अपराधियों के लिए जमानत एक पहली कड़ी होती है। 3 फरवरी को हमने एफआईआर दर्ज करायी थी। नायक ने बताया कि मामले में हमनें ठोस दस्तावेज पेश किए है इसलिए अग्रिम जमानत लेने में इतने दिन लग गए। आपको बता दें कि अंतागढ़ टेपकांड मामले में नए सिरे से जांच के लिए एसआईटी का गठन राज्य सरकार ने की है।