अपहृत ASI की नक्सलियों ने की हत्या, बीजापुर मार्ग पर लावारिस हालत में मिली लाश: सूत्र

अपहृत ASI की नक्सलियों ने की हत्या, बीजापुर मार्ग पर लावारिस हालत में मिली लाश: सूत्र

अपहृत ASI की नक्सलियों ने की हत्या, बीजापुर मार्ग पर लावारिस हालत में मिली लाश: सूत्र
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: August 31, 2020 4:41 am IST

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में नक्सलियों ने ASI की बेरहमी से हत्या कर वारदात को अंजाम दिया है। आज जवान की लाश कुटरू और बीजापुर मार्ग केतुलनार के नज़दीक सड़क पर लावारिस हालत में मिला। हालांकि अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हुई।

Read More News: पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, DRG और CRPF चला रहे सर्चिंग अभियान 

विश्वस्त पुलिस सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव की शिनाख्त ASI नागैय्या कोरसा के रूप में की। दूसरी ओर मंगापेटा के पास लावारिस हालत जवान की बाइक मिली है।

Read More News: नहीं रही भारत की पहली महिला हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. पद्मावती, पाई गई थी कोरोना पॉजिटिव 

बताते चले कि जवान कल दोपहर छुट्टी पर निकले ASI नागैय्या कोरसा रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। वहीं आज कहा जा रहा है नक्सलियों ने उसकी हत्या कर शव को सड़क पर फेक दिया। फिलहाल पुलिस जल्द ही इस मामले में बयान देगी।

Read More News:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हुए स्वस्थ, एम्स में 12 दिनों तक चला इलाज, आज मिल जाएगी छुट्टी 


लेखक के बारे में