Unnao Husband Burnt Alive : पत्नी के नाम प्लॉट की रजिस्ट्री से पहले पति के साथ हो गया खेल! मरने से पहले लिया ऐसा नाम कि मच गया हड़कंप
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में प्लॉट की रजिस्ट्री से पहले एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतक के मृत्यु पूर्व बयान में पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जबकि पत्नी ने इन आरोपों से इनकार किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Unnao Husband Burnt Alive / Image Source : AI
- प्लॉट की रजिस्ट्री को लेकर घर में विवाद होने की बात सामने आई।
- मृतक ने मृत्यु पूर्व बयान में पत्नी पर आग लगाने का आरोप लगाया।
- पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उन्नाव: Unnao Husband Burnt Alive यूपी के उन्नाव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक शख्स प्लॉट की रजिस्ट्री कराने जाने से ठीक पहले रहस्यमय तरीके से आग से झुलस गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मरने से पहले उसने अपनी दूसरी पत्नी पर आग लगाने का आरोप लगाया है, जबकि पत्नी का कहना है कि उसने खुद आग लगाई थी। इस पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला ?
मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला धानीखेड़ा निवासी हृदयेश तिवारी का है। पहली पत्नी की मौत के बाद उन्होंने दो साल पहले रानू नाम की महिला से कोर्ट मैरिज की थी। Crime News Up गुरुवार को रानू के नाम एक प्लॉट की रजिस्ट्री होनी थी, जिसको लेकर घर में विवाद शुरू हो गया।
पत्नी पर लगाए थे आरोप
मृतक की बेटी सोनम का आरोप है कि उसकी सौतेली मां रानू, उसके भाई और बहन की बेटी ने उसके पिता को आग लगा दी। आग की लपटों से घिरे हृदयेश चीखते हुए बाहर भागे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुँचाया। पुलिस को दिए मृत्यु पूर्व बयान में हृदयेश ने भी रानू पर आग लगाने का आरोप लगाया।
पति ने आरोपों को किया ख़ारिज
दूसरी ओर, अस्पताल में भर्ती दूसरी पत्नी रानू ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया है कि उसके पति का किसी अन्य महिला से संबंध था और इसी बात को लेकर विवाद के बाद उसने बाथरूम में खुद को आग लगा ली। रानू के अनुसार, पति को बचाने के प्रयास में वह और उसका भाई भी झुलस गए हैं।
जाँच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है। अस्पताल में दर्ज कराए गए मृतक के बयान और बेटी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है। दूसरी पत्नी द्वारा लगाए गए खुदकुशी के आरोपों और मृतक के बयान के आधार पर पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।
ये भी पढ़ें
- Jagadguru Raghavdevacharya On CJP Protest : छात्र आंदोलन पर जगद्गुरु का बड़ा बयान! बोले- आंदोलन करो, लेकिन भगवान राम और राम मंदिर को बीच में मत लाओ
- Malaika Arora Reaction On Khesari Lal Yadav : भोजपुरी सुपरस्टार के VIDEO पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा! कुत्ते के साथ हुई हरकत देख बोलीं- ‘ये आदमी आखिर है कौन?’
- Himachal Pradesh 13 Dead In Landslide : पर्यटकों की गाड़ी पर आ गिरा सैकड़ों टन वजनी पहाड़! तस्वीरें देखकर कांप जाएगी रूह, एक साथ दर्जनभर से ज्यादा मौतों से पसरा मातम

Facebook


