धारदार हथियार से हमला कर भाजपा नेता को उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप

धारदार हथियार से हमला कर भाजपा नेता को उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप

धारदार हथियार से हमला कर भाजपा नेता को उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: March 11, 2021 5:45 pm IST

रीवा: जिले के नौढिया गांव से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि अज्ञात शख्स ने भाजपा नेता सुरेन्द्र तिवारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। इस घटना से घायल सुरेंद्र तिवारी को उपचार के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है, साथ ही समर्थकों में आक्रोश है। वहीं, सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Read More: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दौरान स्टेडियम के भीतर बैठकर सट्टा खिलाफ पांच सट्टेबाज गिरफ्तार, 5 मोबाइल जब्त

मिली जानकारी के अनुसार घटना सोहागी थाना क्षेत्र के नौढिया की है, जहां अज्ञात आरोपियों ने भाजपा नेता सुरेन्द्र तिवारी पर गुरुवार को धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में सुरेन्द्र तिवारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने चार से पांच बार हमला किया है। सुरेंद्र के शरीर में चोट के निशान पाए गए हैं।

Read More: छात्रावास में कोरोना ब्लास्ट, एक साथ 44 बच्चे निकले कोरोना संक्रमित

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"