CJP Delhi Protest FIR: सीजेपी का प्रोटेस्ट.. दिल्ली के अलग-अलग थानों में लिखी गई इतनी FIR.. 250 से ज्यादा वीडियो की बारीकी से जांच कर रही है पुलिस

Cockroach Janata Party Delhi Protest FIR: दिल्ली में CJP प्रदर्शन के बाद 10 एफआईआर दर्ज, 250 से अधिक वीडियो की जांच कर रही है पुलिस।

CJP Delhi Protest FIR: सीजेपी का प्रोटेस्ट.. दिल्ली के अलग-अलग थानों में लिखी गई इतनी FIR.. 250 से ज्यादा वीडियो की बारीकी से जांच कर रही है पुलिस

Cockroach Janata Party Delhi Protest FIR || Image- The Independent file

Modified Date: July 22, 2026 / 10:43 am IST
Published Date: July 22, 2026 10:41 am IST
HIGHLIGHTS
  • CJP प्रदर्शन के बाद 10 एफआईआर दर्ज।
  • 250 से ज्यादा वीडियो की जांच जारी।
  • हिंसा और तोड़फोड़ के आरोपों की पड़ताल।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए 10 एफआईआर दर्ज की हैं। (Cockroach Janata Party Delhi Protest FIR) पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान हुई विभिन्न घटनाओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में नई दिल्ली जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ये मामले दर्ज किए गए हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इन थानों में दर्ज हुईं एफआईआर

दिल्ली पुलिस के अनुसार, पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना में 4, कनॉट प्लेस थाना में 3, जबकि मंदिर मार्ग, बाराखंभा रोड और कर्तव्य पथ थाना में एक-एक एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि सभी मामले प्रदर्शन के दौरान सामने आई अलग-अलग घटनाओं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने से जुड़े हैं। सभी मामलों की जांच जारी है।

प्रदर्शन के दौरान हिंसा का आरोप

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार को नई दिल्ली क्षेत्र में हुए प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर उग्र और हिंसक व्यवहार किया। (Cockroach Janata Party Delhi Protest FIR) पुलिस का दावा है कि बार-बार चेतावनी और वैधानिक निर्देश दिए जाने के बावजूद प्रदर्शनकारी नहीं माने और लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया।

पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की भी जांच

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ के मामले में भी एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं हिंसा पहले से रची गई साजिश का हिस्सा तो नहीं थी। इसके लिए 250 से अधिक वीडियो की जांच की जा रही है, ताकि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा सके।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

ड्रोन उड़ाने और सरकारी काम में बाधा के भी आरोप

पुलिस ने संसद सत्र के दौरान नई दिल्ली क्षेत्र में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने के मामले में भी एक एफआईआर दर्ज की है। (Cockroach Janata Party Delhi Protest FIR) इसके अलावा कुछ मामलों में सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों पर हमला करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और कथित हिंसा की साजिश रचने के आरोपों में भी अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। इन मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS), आर्म्स एक्ट, 1959 और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान से संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि सभी मामलों की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:

ट्रंप ने सऊदी अरब के साथ परमाणु समझौते को मंजूरी दी, यूरेनियम संवर्धन की अनुमति संभव: सूत्र

सरकार पुलिस की बर्बर कार्रवाई की आड़ में अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकती : थरूर

जिला अदालत परिसर में वकीलों और मुवक्किल पर हमला, उच्च न्यायालय ने मांगी रिपोर्ट

राहुल-अखिलेश को हिरासत में लेने के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सपा व कांग्रेस का प्रदर्शन

भारत-उत्तरी मैसेडोनिया को 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखना चाहिए : मुर्मू

ओडिशा: भारी बारिश के कारण रथ यात्रा की ‘दक्षिण मोड़’ रस्म को रोकना पड़ा


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown