धान पर नई मोर्चाबंदी! भूपेश सरकार ने किया केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ नई मोर्चाबंदी का ऐलान

धान पर नई मोर्चाबंदी! भूपेश सरकार ने किया केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ नई मोर्चाबंदी का ऐलान

धान पर नई मोर्चाबंदी! भूपेश सरकार ने किया केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ नई मोर्चाबंदी का ऐलान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: February 15, 2021 5:47 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को बंद हुए 15 दिन से ज्यादा बीत चुके हैं, लेकिन इसे लेकर शुरू हुई सियासत थमने का नाम नहीं ले रहा। एक ओर जहां बीजेपी इस मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरते आई है तो वहीं राज्य सरकार भी FCI में चावल कोटा बढ़ाने की मांग को लेकर केन्द्र सरकार पर लगातार दबाव बना रही है। हालांकि केन्द्र ने अब तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया है। ऐसे में भूपेश सरकार ने केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ नई मोर्चाबंदी का ऐलान कर दिया है।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 5 कोरोना मरीजों की मौत, 274 नए संक्रमितों की पुष्टि

छत्तीसगढ़ में धान और किसान के मुद्दे पर 15 साल बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस सरकार ने इस साल रिकार्ड 92 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान की खरीदी की। केन्द्र ने छत्तीसगढ़ से एफसीआई के माध्यम से 60 लाख मीट्रिक टन चावल लेने की सैंद्धतिक सहमति दी थी, लेकिन अब तक केवल 24 लाख मीट्रिक टन उठाव की अनुमति मिली है। ऐसे में राज्य सरकार हर स्तर पर ये प्रयास कर रही है कि बाकी का चावल भी केन्द्र खरीदे, जिसे लेकर केन्द्र ने अबतक रुख साफ नहीं किया है..इधर प्रदेश में खरीदी गई धान सोसाइटियों में रखे है। जल्द उठाव न होने की स्थिति में खराब होने और राज्य सरकार को करोड़ों रुपए नुकसान की संभावना है। ऐसे में राज्य सरकार धान और किसान के मुद्दे पर केंद्र को घेरने नई मोर्चाबंदी की तैयारी में जुटी है।

Read More: नक्सलियों ने पूर्व उप सरपंच को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, मौके पर मौजूद एक महिला को भी लगी गोली

प्रदेश कांग्रेस संगठन भी इस मुद्दे को लेकर 20 फरवरी तक सभी जिलों में पदयात्रा निकाल रही है। इसके जरिए कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर केन्द्रीय कृषि कानून को किसानों के लिए खिलाफ बता रहे हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ का पूरा चावल न लेने की स्थिति में केन्द्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करने हाथ उठवाकर समर्थन मांग रहे है। कांग्रेस की नई मोर्चाबंदी पर बीजेपी ने पलटवार किया कि कांग्रेस किसानों के मुद्दे पर बेवजह केंद्र सरकार को बदनाम कर रही है। जबकि केन्द्र हर मोर्चे पर राज्य सरकार की मदद करती आई है।

Read More: 31 मार्च तक वापस कर दें BPL राशन कार्ड, जिनके पास है बाइक, टीवी और फ्रीज, इस राज्य की सरकार का फरमान

जाहिर है छत्तीसगढ़ में सत्ता, सरकार और सियासत धान से ही जुड़ा है। लिहाजा धान खरीदी को बंद हुए 15 दिन से ज्यादा दिन हो गए हैं, लेकिन उसे लेकर सियासत जारी है। अब कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर एक बार फिर केंद्र के खिलाफ हल्लाबोल की तैयारी में है। बहरहाल धान के कटोरे में धान की सियासत का जोर अभी और चलेगा, ये तो तय है।

Read More: सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी पंचमी और सरस्वती पूजा की बधाई

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"