आचार संहिता के साए में आयोजित होगा भोरमदेव महोत्सव

आचार संहिता के साए में आयोजित होगा भोरमदेव महोत्सव

आचार संहिता के साए में आयोजित होगा भोरमदेव महोत्सव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: March 29, 2019 1:33 pm IST

कवर्धा: छत्तीसगढ के खजुराहो के नाम से ख्याति प्राप्त भोरमदेव में विगत 24 साल से भोरमदेव महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव की छवि लगातार अपने बुलंदियों तक पहुंच रही थी, लेकिन विगत तीन साल से महोत्सव को मानों नजर लग गई हैे। यहां अब न तो बड़े कलाकार बुलाए जाते है और न ही महोत्सव की ख्याति के लिए कोई विषेश काम किया जा रहा है। इस साल तो महोत्सव को आचार संहिता की नजर लग चुकी है। यही कारण है कि इस साल भी महोत्सव में कोई बडे मुंबई अथवा बाहर से कलाकार नहीं आ रहे है। वहीं महोत्सव पहले तीन दिवसीय हुआ करता था, लेकिन विगत 3 साल से दो दिवसीय कर दिया गया है। इसका भी जिले में हर वर्ष विरोध हो रहा है।

Read More: दिलजीत दोसांझ का वैक्स स्टैच्यू रखा गया मैडम तुषाद में, फैंस की लगी कतार

जब भोरमदेव महोत्सव की शुरुआत की गई थी, तब राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों के साथ छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति के अनुरूप कलाकारों को आमंत्रित किया जाता था। यही कारण है कि कवर्धा ही नहीं बल्कि दूर-दूर से लोग कार्यक्रम देखने आते थे। दर्शकों की भीड एवं बढती ख्याति के कारण महोत्सव को एक दिन से तीन दिन किया गया था। महोत्सव में लोगों के आने के लिए गांव-गांव से गाडियां चलाई जाती थी, महोत्सव स्थल के आस-पास रूकने एवं खाने की व्यस्था की जाती थी, लेकिन विगत तीन साल से देखा जाए तो महोत्सव एक औपचारिकता मात्र बन कर रह गई। जहां नौकरशाही हावी है। इसके विपरित राजिम महोत्सव, जजल्यदेव महोत्सव, चक्रधर समारोह सहित अनेक महोत्सव जो पहले एक दिन का हुआ करता था वह आज पांच से सात दिनों तक हो रहा है। वहीं भोरमदेव महोत्सव तीन दिन से घटाकर दो दिन कर दिया गया। इस वर्ष भी स्थिति कुछ ऐसा ही है। लोकसभा चुनाव होने के कारण आचार संहिता का असर साफ नजर आ रहा है।

Read More: ट्रेन में ‘मैं भी चौकीदार’ लिखे कप में मिल रही थी चाय, शिकायत के बाद रेलवे ने हटाई, चुनाव आयोग ने ये कहा

मामले को लेकर जिला कलेक्टर अवनीश शरण भोरमदेव महोत्सव में इस बार स्थानीय कलाकारों के द्वारा ही प्रस्तुतियां दी जाएगी। जिसमें स्कूली बच्चों को प्राथमिकता देने की बातें सामने आई है। ऐसे में छत्तीसगढ के खजुराहों की जो ख्याति वर्षों से चली आ रही थी वह अब नजर नहीं आ रही है। हालांकि जिला प्रषासन द्वारा स्थानीय कलाकारों के साथ ही महोत्सव को आकर्शक व सफल बनाने का दावा कर रही है।

<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/_swEM_-Ssok” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"