भूपेश कैबिनेट की बैठक, शहीद वीर नारायण सिंह के परिवार के 3 सदस्यों को हर माह मिलेगा पेंशन, इन फैसलों पर भी लगी मुहर

भूपेश कैबिनेट की बैठक, शहीद वीर नारायण सिंह के परिवार के 3 सदस्यों को हर माह मिलेगा पेंशन, इन फैसलों पर भी लगी मुहर

भूपेश कैबिनेट की बैठक, शहीद वीर नारायण सिंह के परिवार के 3 सदस्यों को हर माह मिलेगा पेंशन, इन फैसलों पर भी लगी मुहर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: July 3, 2019 3:16 pm IST

रायपुर: सीएम भूपेश बघेल ने बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई थी। बैठक में सीएम भूपेश बघेल और मंत्री मंडल के सदस्यों ने नए मंत्री अमरजीत सिंह भगत का स्वागत किया। बैठक में सरकार ने शहीद वीर नारायण सिंह के परिवार के 3 सदस्यों को प्रतिमाह एक हजार रुपए पेंशन देने का फैसला लिया है। साथ ही बस्तर के 7 जिले में प्रति परिवार 2 किलो गुड़ दिया जाने का फैसला लिया है।

Read More: सीएम भूपेश बघेल गुरूवार को भानुप्रताप प्रवास पर, विधायक मनोज मंडवी और कलेक्टर केएल चैहान ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

इन फैसलों पर भी लगी मुहर

  • 85 आदिवासी ब्लाक में चने का वितरण जारी रहेगा।

  • शक्कर कारखाने से सीधी खरीदी की जाएगी।

  • रेत खदानों को कलेक्टर्स के माध्यम से नीलाम किया जाएगा।

  • 233 खदानों को एनओसी मिला हुआ है।

  • रेत खदानों की निलामी क्लस्टर बनाकर किया जाएगा।

  • परिवहनकर्ताओं और व्यापारियों का भी रजिस्ट्रेशन किया जाएगा और निगरानी के लिए उड़नदस्ता का गठन किया जाएगा।

  • चिकित्सकों के पद पर खाली उन्हें संविदा नियुक्ति से भरा जाएगा, डीएमएफ से पैसा आएगा।

  • ट्रांसफर नीति को लेकर भी चर्चा हुई।

  • 1333 सहकारी समितियों में जन प्रतिनिधियो के जरिए ऋणमुक्त प्रमाणपत्र बांटा जाएगा।

  • शहरीय क्षेत्रों में जिन्हें पट्टा दिया गया, उन्हें भूमि स्वामी का हक दिया जाएगा।

  • जन चौपाल में 1979 आवेदन आए, सभी पर तत्काल निराकरण करने के निर्देश।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/iGP9QgRepi8″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"