भूपेश ने कहा- बीजेपी वाले शहादत का मतलब नहीं जानते, सुरक्षा मांगने वाले को मुहैया करवाएंगे

Ads

भूपेश ने कहा- बीजेपी वाले शहादत का मतलब नहीं जानते, सुरक्षा मांगने वाले को मुहैया करवाएंगे

  •  
  • Publish Date - March 4, 2019 / 10:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भ्रष्टाचार के मामलों का खुलासा करने वालों को सुरक्षा देने के मामले में कहा है कि सत्ता का उन्होंने दुरुपयोग किया, जिनके शासनकाल में झीरम घाटी नक्सल हमला जैसी घटना हुई। ऐसे में अगर कोई सुरक्षा मांगता है तो उन्हें शासन सुरक्षा मुहैया कराएगा।

वहीं सरकार की ओर से हिंदूवादी संगठनों की जानकारी जुटाने के मामले पर कहा कि हमने जानकारी मंगाई है। लेकिन जिसने ऐसा किया है उसके खिलाफ शोकॉज नोटिस जारी करने को कहा था। 2015 में शुरुआत बीजेपी सरकार ने ही की थी, अब वही सवाल उठा रहे हैं। हो सकता है इस वजह से फिर से अधिकारियों ने ऐसी जानकारी मंगाई हो।

यह भी पढ़ें : 300 आतंकी ढेर हुए, हां या नहीं? सरकार ‘सेना का राजनीतिकरण करना बंद करे : नवजोत सिंह सिद्धू 

पुलवामा हमले के मामले पर सीएम बघेल ने पीएम पर भी निशाना साधते हुए हमले को लेकर सवाल उठाए। जबकि आशीष कर्मा को डिप्टी कलेक्टर बनाए जाने की आलोचना पर उन्होंने कहा कि हमने केवल आशीष कर्मा को ही डिप्टी कलेक्टर नहीं बनाया है, बल्कि आईजी रहे बीएस मरावी के बेटे को भी राज्य प्रशासनिक सेवा में नौकरी दी गई है। बीजेपी वाले शहादत का मतलब नहीं जानते। उन्हें क्या पता शहादत और शहादत का सम्मान क्या होता है।