कोरोना को लेकर अच्छा काम कर रही राज्य सरकारें, टीका और जांच का दायरा बढ़ाएं: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे

कोरोना को लेकर अच्छा काम कर रही राज्य सरकारें, टीका और जांच का दायरा बढ़ाएं: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे

कोरोना को लेकर अच्छा काम कर रही राज्य सरकारें, टीका और जांच का दायरा बढ़ाएं: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: March 20, 2021 12:25 pm IST

रायपुर: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे शनिवार को रायपुर पहुंचे। यहां वे रायपुर एम्स में लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे, एम्स में पेट सीटी मशीन व 10 मॉड्यूलर ओटी का लोकार्पण होगा। छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान मंत्री अश्विनी चौबे ने मीडिया से बात करते हुए कोरोना को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Read More: सोनू सूद ने‌ भरी नई ‘उड़ान‌’ हवाई कंपनी ने प्लेन में एक्टर की तस्वीर बनवाकर कहा- मसीहा सोनू सूद को सलाम

मंत्री चौबे ने कहा कि केंद्र ने कोरोना पर राज्यों को निर्देश दिए हैं। सभी राज्य सरकारें अच्छा काम कर रही है, राज्य टीका और जांच का दायरा बढ़ाएं। हमने किसी राज्य से भेदभाव नहीं किया ​है, वैक्सीन को लेकर दुष्प्रचार करना गलत है। हमें गर्व है कि हमने कोरोना की 2 वैक्सीन बनाई है, जिसे आज कई देशों में भेज रहे हैं।

Read More: ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिले की गाड़ी से गिरकर घायल हुआ पुलिसकर्मी, तो खुद सांसद ने रुमाल से साफ किया खून

देश के कई राज्यों में कोरोना का संक्रमण फिर से तेजी से फैलने लगा है। रोजाना नए मामलों में वृद्धि हो रही है। हालात को देखते हुए महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों के कुछ शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। छत्तीसगढ़ में भी कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि अभी यहां लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू का ऐलान नहीं किया गया है।

Read More: भोपाल, इंदौर , जबलपुर और छिंदवाड़ा में रविवार को लॉकडाउन, MPPSC के परीक्षार्थियों सहित जरूरी सेवाओं में लगे लोगों को घर से निकलने की छूट

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"