नगरीय निकाय चुनाव में टिकट वितरण पर बीजेपी में फूटा गुस्सा, शिकायत के एक-एक प्रकरण पर होगी चर्चा
नगरीय निकाय चुनाव में टिकट वितरण पर बीजेपी में फूटा गुस्सा, शिकायत के एक-एक प्रकरण पर होगी चर्चा
रायपुर। नगरीय निकाय के उम्मीदवारों की सूची जारी किए जाने के साथ ही भाजपा में दो फाड़ की स्थिति पैदा हो गई है। अब तक प्रदेश के अन्य शहरों से विरोध की खबरें आ रही थी, लेकिन अब प्रदेश की राजधानी रायपुर से बगवात के सुर भी तेज होने लगा है।
नगरीय निकाय चुनाव में टिकट वितरण पर बीजेपी मेंबगावत की स्थिति है। अपील समिति से अब तक प्रदेश भर से 72 शिकायतें की गई हैं। गुरुवार रात को अपील समिति की बैठक, शिकायत के एक-एक प्रकरण पर चर्चा करेगी।
ये भी पढ़ें- एक-एक रुपए का सिक्का लेकर नामांकन दाखिल करने पहुंचा उम्मीदवार, गिनत…
समिति सदस्य गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा बीजेपी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए त्रि स्तरीय चयन समिति का गठन किया था। संभागीय समिति को जिला संगठन के माध्यम से अनुशंसा प्राप्त हुई थी। इसके अनुरूप नाम की घोषणा की गई थी। रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों में से 66 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जा चुकी है। सभी वरिष्ठ टिकट वितरण में बैठते है,कॉमन नाम पर सहमति बनती है,वरिष्ठ नेताओं ने जिन नाम पर मंजूरी दी है, उसे सभी को मानना चाहिए। अगर कहीं गलती हुई है तो अपील समिति बातचीत कर समाधान करेगी। जिन महिलाओं को टिकट दिया गया है यकीनन वहां पसंद-नापसंद हो सकते हैं। लेकिन पार्टी ने निष्ठावान और जितने वाले उम्मीदवारों को टिकट दी है। गुरुवार रात अपील समिति की बैठक होगी, जिसमें सभी आवेदनों पर चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा ।
ये भी पढ़ें- भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शैलेंद्री परघनिया ने सैकड़ों कार्यक…
बीजेपी में बगावती तेवर का इस कदर हाल है कि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने भी कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव का अरोप लगाया है। सच्चिदानांद उपासने ने बगावती देवर दिखाते हुए कहा है कि रायपुर की 66 सीट में से 20 सामान्य सीट है। लेकिन पार्टी ने एसटी-एससी और पिछड़े वर्ग के लोगों को टिकट दिया है। प्रवक्ता उपासने ने चयन समिति की बैठक में इस बात को लेकर आपत्ति जताई थी।
ये भी पढ़ें- परिवार गया था शादी कार्यक्रम में, लौटने पर आलमारी की हालत देख उड़े …
वहीं, मोतीलाल नेहरू वार्ड के कार्यकर्ता भारी संख्या में दल-बल के साथ भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे हैं। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे कार्यकर्ताओं का आरोप है कि छह महीने पहले पार्टी ज्वाइन किए कार्यकर्ता ने पार्टी का उम्मीदवार बनाया है, जबकि वर्षो से पार्टी के कार्यकर्ता और प्रबल दावेदारों को नजरअंदाज किया गया है। ज्ञात हो कि इससे पहले कालीमाता वार्ड के कार्यकर्ता भी गलत उम्मीदवार को टिकट देने को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/ZRdv41ntoVE” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


