ग्वालियरः एक युवती ने बीजेपी नेता पर घर के अंदर उसके पिता के सामने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। बीजेपी नेता की दबंगई के चलते युवती 6 दिनों से न्याय के लिए भटक रही है। उसने अपने साथ हुई घटना की शिकायत एसपी से की है, जिसके बाद एसपी ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
बताया जा रहा है कि डबरा थाना क्षेत्र के टेकनपुर निवासी पीड़ित परिवार रेस्टोरेंट चलाता है और बीजेपी नेता से पुराना विवाद चला आ रहा है। 30 नवंबर को बीजेपी नेता ने कुछ दूसरे साथियों के साथ आकर घर में तोड़फोड़ की और जब युवती ने इसका विरोध किया तो आलोक शर्मा और उसके साथी उसे पिस्टल की नोक पर घर के युवती को दूसरे कमरे में ले गए। जब पिता ने बीच बचाव की कोशिश की तो पिता के साथ भी मारपीट की गई।
इसके बाद उसके सामने ही उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शर्म की बात तो ये हैं कि इस वारदात की शिकायत युवती ने टेकनपुर पुलिस चौकी में नहीं सुनी गई। आखिरकार पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद बीजेपी नेता समेत दूसरे आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।