बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री पारस जैन की तबीयत बिगड़ी, इंदौर के निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती

बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री पारस जैन की तबीयत बिगड़ी, इंदौर के निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती

बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री पारस जैन की तबीयत बिगड़ी, इंदौर के निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: September 26, 2020 4:22 pm IST

उज्जैन: उपचुनाव को लेकर प्रदेश के सियासी गलियारों में मची हड़कंप के बीच एक चिंताजनक खबर सामने आई है। खबर है कि बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री पारस जैन की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनके परिवार के अन्य सदस्य भी बीमार हैं, जिसके चलते उन्हें आइसोलेट किया गया है।

Read More: सांसें थमने से पहले भिंड जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल युवक को बताया मृत, परिजनों ने किया हंगामा

मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री पारस जैन को लंग्स में इंफेक्शन की शिकायत के चलते इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान पारस जैन का कोरोना टेस्ट भी कराया गया, लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। बताया जा रहा कि पारस जैन के परिवार के अन्य सदस्यों की भी तबीयत खराब है, जिसके चलते उन्हें होम आइसोलेट किया गया है।

Read More: भोपाल में दो रेलवे अफसरों ने नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से पूरी की हवस, कमरे से शराब की बोतल और अपत्तिजनक सामान बरामद


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"