बीजेपी विधायक ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह

बीजेपी विधायक ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह

बीजेपी विधायक ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: June 5, 2019 4:40 pm IST

भोपाल: लोकसभा चुनाव 2019 जीत दर्ज करने वाले विधायकों के इस्तीफे का दौर लगातार जारी है। बुधवार को भाजपा के एक और विधायक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति को अपना इस्तीफा सौंपा है। विधानसभा अध्यक्ष प्रजापति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके बाद से उनका विधानसभा सीट खाली हो गया है, यहां भी उपचुनाव कराया जाएगा।

Read More: आंधी-तूफान में निर्माणाधीन मकान ढहा, 3 मजदूरों की दबकर मौत 1 गंभीर

गौरतलब है कि भाजपा ने झाबुआ विधायक जीएस डामोर को लोकसभा चुनाव 2019 में रतलाम-झाबुआ सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। डामोर ने मोदी लहर में भारी मतों से जीत दर्ज की है। बता दें कि नियम के मुताबिक ऐसे हालात में चुनाव जीतने के 14 दिन के भीतर एक सीट छोड़ना होती है।

Read More: आंधी-तूफान से कई जगह पोल गिरे, बिजली आपूर्ति प्रभावित, कई गांव अंधेरे में

डामोर ने रतलाम-झाबुआ निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को हराया था। जबकि विधानसभा चुनाव में भूरिया के पुत्र विक्रांत भूरिया को पराजित किया था। यहां यह भी गौरतलब है कि भाजपा की ओर से डामोर एकमात्र विधायक थे, जिन्हें लोकसभा चुनाव में उतारा गया था।

<iframe width=”1019″ height=”573″ src=”https://www.youtube.com/embed/Z2CdEuOlOWk” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"