बीजेपी विधायक के पोते पर युवती ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, फोटो वायरल करने की दे रहा धमकी

Ads

बीजेपी विधायक के पोते पर युवती ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, फोटो वायरल करने की दे रहा धमकी

  •  
  • Publish Date - April 6, 2019 / 04:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

गुना। मध्य प्रदेश में गुना से भाजपा के विधायक गोपीलाल जाटव के पोते विवेक जाटव पर एक युवती ने प्रताड़ित करने और धमकाने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि आरोपी विवेक जाटव उसे पिछले डेढ़ बरस से परेशान कर रहा है। युवती ने पुलिस की गई शिकायत में ये भी कहा है कि उसने विवेक से बात करने से मना किया तो आरोपी ने चेहरे पर एसिड फेंकने और फोटो वायरल करने की धमकी दी है। आरोपी ने तलवार लेकर उसके घर के बाहर उत्पात मचाया। विवेक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें- पहले 7 बार दूल्हा बन चुका कंडक्टर- आठवीं पत्नी को भी छोड़कर भागा, ए…

पुलिस ने युवती के द्वारा की गई शिकायत के आधार पर बताया कि विवेक जाटव उसे पिछले डेढ़ साल से परेशान कर रहा है। दो अप्रैल को वह पेपर देकर कॉलेज से घर जा रही थी। तभी रास्ते में विवेक ने रोककर बात करने का दबाव बनाया। उसने बात करने से मना किया तो आरोपी ने चेहरे पर एसिड फेंकने और अपने विधायक दादाजी की धौंस देते हुए युवती के पिता को नौकरी से हटवाने और भाई की हत्या कराने की धमकी दी। फिर बीती रात को वह तलवार लेकर उसके घर पहुंचा और जमकर उत्पात मचाया।

ये भी पढ़ें- DRDO प्रमुख ने पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम को समझाया लॉजिक, जिसे दुन…

पूरी घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गया। युवती के कुछ फोटो आरोपी विवेक जाटव के पास हैं, जिन्हें वायरल करने की वह धमकी देता है। पुलिस ने बताया कि युवती की शिकायत पर विवेक के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी जैसी धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

<blockquote class=”twitter-tweet” data-lang=”en”><p lang=”en” dir=”ltr”>MP: Woman alleges that Vivek Jatav (grandson of BJP Guna MLA Gopilal Jatav) has been harassing her for 1 1/2 yrs,says,&quot;Y&#39;day he came to my house with a sword,threatened to kill my parents&amp;attack me with acid.Police hasn&#39;t taken any action yet.Police says,&quot;probe will be conducted&quot; <a href=”https://t.co/awiSszhFdd”>pic.twitter.com/awiSszhFdd</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href=”https://twitter.com/ANI/status/1114556929433657344?ref_src=twsrc%5Etfw”>April 6, 2019</a></blockquote>
<script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>