जानिए, बीजेपी प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने क्यों कहा- करवाएंगे एफआईआर

जानिए, बीजेपी प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने क्यों कहा- करवाएंगे एफआईआर

जानिए, बीजेपी प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने क्यों कहा- करवाएंगे एफआईआर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: March 14, 2019 12:16 pm IST

रायपुर। बीजेपी ने गुरुवार को रायपुर लोकसभा की टिकट के दावेदारों के नाम पर चर्चा की। प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने कहा कि अभी लोकसभावार बैठक में संभावित नाम आए हैं। यहां से नाम तय करके आलाकमान के पास जाएंगे। 2 से 3 नामों का पैनल बनेगा।

उन्होंने कहा कि 11 लोकसभा क्षेत्रों पर इन नामों को लेकर राज्य में दौरा भी करेंगे। लोकसभा टिकट में महिलाओं को आरक्षण दिए जाने के नाम पर उन्होंने कहा कि आरक्षण के नाम पर टोटका करने से कुछ नहीं होता। भाजपा महिलाओं को टिकट देने का निर्णय करेगी तो पूरे देश में यह तय होगा। कांग्रेस के भाई भतीजावाद पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस वंशवाद वाली पार्टी है, भाजपा वंशवाद, तुष्टिकरण वाली पार्टी नहीं है। प्रदेश प्रभारी ने कहा, मैं मानता हूं की विधानसभा चुनाव में हमारी हार हुई थी। इसकी जिम्मेदारी मैने पहले भी ली है। अब भाजपा 11 की 11 सीट जीतने वाली है।

यह भी पढ़ें : सार्वजनिक स्थान ऑनलाइन पबजी गेम खेलते कॉलेज स्टूडेंट गिरफ्तार, पुलिस ने जारी की नोटिस 

उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को धमकाने, एक्सटॉर्शन, ट्रांसफर उद्योग वाली सरकार बताया। जैन ने मंत्री जयसिंह अग्रवाल की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर की गई टिप्पणी को लेकर कहा कि आदिवासी नेता के खिलाफ जो भद्दी टिप्पणी कांग्रेस ने की है, जनजाति के लोगों पर ऐसी टिप्पणी कर रहे हैं। इसके खिलाफ एफआईआर भी करवाएंगे। हमें हमेशा लोकसभा में 10 सीटें लाने का अभ्यास है, लेकिन इस बार 11 सीटें भाजपा जीतेगी।


लेखक के बारे में