अल्पसंख्यकों के घर-घर जाकर बीजेपी समझाएगी CAA का महत्व, पूरे देश में 3 करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य

अल्पसंख्यकों के घर-घर जाकर बीजेपी समझाएगी CAA का महत्व, पूरे देश में 3 करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य

अल्पसंख्यकों के घर-घर जाकर बीजेपी समझाएगी CAA का महत्व, पूरे देश में 3 करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: December 28, 2019 12:04 pm IST

भोपाल। सिटीजन अमेंडमेंट एक्ट का भ्रम दूर करने को लेकर बीजेपी के कार्यकर्ता और नेता नई मुहिम चलाएंगे। 30 दिसंबर को बीजेपी के सभी सांसद, विधायक , नेता कार्यकर्ता, इस एक्ट के समर्थन में सोशल मीडिया के माध्यम से गृहमंत्री अमित शाह को ट्वीट कर नागरिकता संसोधन बिल का समर्थन करेंगे।

ये भी पढ़ें – जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब, जवाबी कार्रवाई में भारतीय …

बीजेपी की योजना है कि देशभर में अल्पसंख्यक समुदाय के तीन करोड़ परिवारों से जनसंपर्क के जरिए उन्हें सीएए की विस्तृत जानकारी दी जाएगा। इसमें मध्य प्रदेश के 5 लाख से ज्यादा परिवारों से संपर्क करने का लक्ष्य रखा गया है।

ये भी पढ़ें – CAA के समर्थन रैली में फडणवीस ने शिवसेना पर बोला हमला, कहा- सत्ता क…

इस कड़ी में हर बूथ पर 50 परिवार व विधानसभा क्षेत्र में 5 हजार परिवारों से संपर्क किया जाना है। इतना ही नहीं, देश भर से पीएम मोदी को एक करोड़ धन्यवाद पत्र भेजे जाएंगे । बीजेपी की देश भर में एक ही दिन 30 दिसंबर को एक करोड़ ट्वीट करने की योजना है ।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/ado707P1aIA” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में