Abbott India Dividend Stocks: एक शेयर और मिलेगा 656 रुपये का इनाम! डिविडेंड का रिकॉर्ड डेट आज, क्या आपके पास है ये शेयर?

Abbott India Dividend Stocks: Abbott India Ltd के शेयर आज 24 जुलाई को एक्स डिविडेंड के रूप में कारोबार कर रहा है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों को हर एक शेयर पर 656 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इस डिविडेंड के लिए आज रिकॉर्ड डेट तय की गई है। (NSE: ABBOTINDIA, BSE: 500488)

Abbott India Dividend Stocks: एक शेयर और मिलेगा 656 रुपये का इनाम! डिविडेंड का रिकॉर्ड डेट आज, क्या आपके पास है ये शेयर?

(Abbott India Dividend Stocks/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: July 24, 2026 / 01:20 pm IST
Published Date: July 24, 2026 1:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Abbott India दे रही है ₹656 प्रति शेयर डिविडेंड।
  • 24 जुलाई रही डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट।
  • कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 50.40% है।

नई दिल्ली: Abbott India Dividend Stocks: Abbott India Ltd के शेयर आज शुक्रवार को एक्स-डिविडेंड स्टॉक (Abbott India Dividend Stocks) के रूप में कारोबार कर रहा है। कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए बड़ा डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी एक शेयर पर कुल 656 रुपये का डिविडेंड देने जा रही है। इसके लिए 24 जुलाई को रिकॉर्ड डेट तय की गई थी। कंपनी के अनुसार, इसमें 525 रुपये का फाइनल डिविडेंड और 131 रुपये का स्पेशल डिविडेंड शामिल है। इस फैसले से शेयरधारकों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

कंपनी का डिविडेंड रिकॉर्ड है मजबूत

Abbott India लगातार अपने निवेशकों को डिविडेंड (Abbott India Dividend Stocks) देती रही है। इससे पहले साल 2025 में 25 जुलाई को कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड हुए थे तब योग्य निवेशकों को प्रति शेयर 475 रुपये का डिविडेंड मिला था। वहीं 2024 में कंपनी ने एक शेयर पर 410 रुपये का डिविडेंड दिया था। कंपनी के लगातार डिविडेंड भुगतान से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है।

शेयर प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव जारी

Abbott India के शेयर ने हाल के समय में अच्छा प्रदर्शन किया है। गुरुवार को बीएसई पर कंपनी का शेयर 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 28,690 रुपये पर बंद हुआ था। पिछले एक महीने में शेयर करीब 12 प्रतिशत चढ़ा है जबकि तीन महीने में इसमें लगभग 13 प्रतिशत की तेजी आई है। हालांकि, एक साल के दौरान शेयर में करीब 17 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी का 52 हफ्तों का उच्च स्तर 35,310 रुपये और निचला स्तर 25,150 रुपये रहा है। कंपनी का मार्केट कैप करीब 59.55 हजार करोड़ रुपये है।

Abbott India Ltd – शेयर प्राइस अपडेट (24 जुलाई 2026)

पैरामीटर विवरण
कंपनी का नाम Abbott India Ltd
वर्तमान शेयर कीमत ₹ 28,025.00
आज का बदलाव +2.32% (+₹665.00)
समय 24 जुलाई, 12:43 PM IST
ओपन प्राइस ₹ 27,900.00
आज का हाई ₹ 28,030.00
आज का लो ₹ 27,650.00
मार्केट कैप ₹59.55 हजार करोड़
P/E रेशियो 38.37
52 हफ्तों का हाई ₹ 35,310.00
52 हफ्तों का लो ₹ 25,150.00
डिविडेंड यील्ड 1.87%
क्वार्टरली डिविडेंड राशि ₹ 131.02

लंबी अवधि के निवेशकों को मिला फायदा

लंबी अवधि में Abbott India के शेयर ने निवेशकों (Abbott India Dividend Stocks) को अच्छा रिटर्न दिया है। पिछले दो साल में शेयर करीब 3.52 प्रतिशत बढ़ा है जबकि तीन साल में लगभग 23 प्रतिशत की तेजी आई है। पांच साल में निवेशकों को करीब 61 प्रतिशत का फायदा मिला है। वहीं 10 साल तक शेयर रखने वाले निवेशकों को लगभग 510 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 50.40 प्रतिशत है। इसके अलावा पब्लिक के पास 15.90 प्रतिशत, एफआईआई के पास 0.40 प्रतिशत और SBI Nifty Midcap 150 Momentum ETF की करीब 1.9 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।