प्रधान आरक्षक की पिटाई कर दबंगों ने सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो, पहुंचे हवालात

प्रधान आरक्षक की पिटाई कर दबंगों ने सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो, पहुंचे हवालात

प्रधान आरक्षक की पिटाई कर दबंगों ने सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो, पहुंचे हवालात
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: September 12, 2019 10:15 am IST

अशोकनगर: कचनार थाना क्षेत्र से आरक्षक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते 3 दिन पहले 5 दंबंगों ने मिलकर आरक्षक की पिटाई कर दी थी। इस घटना से प्रधान आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दो आरोपी अभी भी फरार हैं, दोनों आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More: श्रम विभाग में बंपर तबादले, रायपुर श्रमायुक्त सहित इन जिलों के अधिकारियों का ट्रांसफर

मिली जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले 5 बदमाशों ने कचनार थाना क्षेत्र में एक प्रधान आरक्षक की पिटाई कर दी थी। इसके बाद अरोपियों नेपूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर एफआईआर दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य अभी भी फरार हैं।

Read More: अतिवृष्टि से फसलों को नुकसान, राजस्व मंत्री ने दिए कलेक्टर्स को सर्वे के निर्देश

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/Ap72fHo_3U4″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"