बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की मौत, पिता और छोटी बच्ची की हालत गंभीर
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की मौत, पिता और छोटी बच्ची की हालत गंभीर
बिलासपुर, छत्तीसगढ़। मुंगेली बिलासपुर मार्ग पर रविवार सुबह सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो ने बाइक सवार दंपत्ति को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषड़ थी कि बाइक सवार मां बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पिता और छोटी बेटी गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को सिम्स में दाखिल कराया गया है।
पढ़ें- राम वनगमन पर्यटन परिपथ कार्य का शुभारंभ, प्रथम चरण में सीतामढ़ी, हरचौका, रामगढ़ का जीर्णोधार
जानकारी के मुताबिक जरहागांव निवासी संजय बंजारे अपनी पत्नी ललिता बंजारे और दो बेटियों के साथ बाइक से बिलासपुर आ रहे थे। सुबह करीब साढ़े 9 बजे पेंडारी गांव के पास पीछे से आ रहे बोलेरो ने बाइक को पीछे से टक्कर दी। हादसा इतना भीषण था कि ललिता बंजारे और उसकी 10 साल की एक बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संजय बंजारे और छोटी बेटी गंभीर रुप से घायल हो गए।
पढ़ें- लोकवाणी में इस बार “सेवा का एक साल” पर होगी बात, 23 से 25 दिसम्बर त.
हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने घायलों को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद से फरार बोलेरो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।
पढ़ें- प्रेम संबंध खत्म करने पर प्रेमी के परिजनों पर युवती को जिंदा जलाने …
18 दिनों बाद लुटेरों के चंगुल से आजाद हुए तिवारी दंपति

Facebook


