हाथ में सिंदूर लिए आगे बढ़ा दूल्हा, अचानक दुल्हन बोली- मैं किसी और से प्यार करती हूं

हाथ में सिंदूर लिए आगे बढ़ा दूल्हा, अचानक दुल्हन बोली- मैं किसी और से प्यार करती हूं

हाथ में सिंदूर लिए आगे बढ़ा दूल्हा, अचानक दुल्हन बोली- मैं किसी और से प्यार करती हूं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: June 25, 2019 12:45 pm IST

अंबिकापुर: शहर के चंबोथी तालाब इलाके से अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल एक युवती ने शादी की रस्म से पहले ही शादी से इनकार कर दिया। युवती का कहना है कि वो किसी और से प्यार करती है और परिवार वालों के द्वारा तय किए दुल्हे से शादी नहीं कर सकती। इसके बाद सामाजिक लोगों ने समझौता कर दूसरी लड़की से दुल्हे की शादी करवाई। वहीं, परिजनों ने युवती को घर से निकाल दिया और थाने को सुपुर्द करते हुए कहा कि हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है।

Read More: सावधान! रद्द हो जाएगा आपके वाहन का रजिस्ट्रेशन, अगर 4 बार से अधिक हुआ चालान

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात दूल्हा धूमधाम से बारात लेकर चंबोथी तालाब पहुंचा। पहले तो सारी रस्में पूरी की गई। इसके बाद दुल्हा—दुल्हन को मंडप पर बुलाया गया। जैसे ही दुल्हा-दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने वाला था कि दुल्हन उठ खड़ी हुई। दुल्हन ने पूरे समाजिक लोगों के सामने शादी से इनकार करते हुए कहा कि मैं किसी और से प्यार करती हूं, शादी नहीं कर सकती।

Read More: भूपेश की माता बिंदेश्वरी बघेल का मेडिकल बुलेटिन जारी, 36 घंटे बाद भी हालत 

गौरतलब है कि उदयपुर क्षेत्र में रहने वाले युवक की शादी अंबिकापुर स्थित चंबोथी तालाब इलाके में रहने वाली युवती से तय हुआ था। दोनों की शादी 24 जून को होनी थी, लेकिन युवती ने ऐन मौके पर शादी से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि युवती ने सगाई और अन्य रस्मों के दौरान अपने प्यार का जिक्र नहीं किया था। वहीं, ​परिजनों ने शादी तय करने से पहले भी पूछताछ की थी, लेकिन लड़की ने शादी से कोई आपत्ति नहीं जताई थी।

<iframe width=”1019″ height=”573″ src=”https://www.youtube.com/embed/USn4zBLw2DI” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"