बजट से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की समीक्षा बैठक, प्रस्तावों पर 3 मंत्रियों से करेंगे चर्चा

बजट से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की समीक्षा बैठक, प्रस्तावों पर 3 मंत्रियों से करेंगे चर्चा

बजट से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की समीक्षा बैठक, प्रस्तावों पर 3 मंत्रियों से करेंगे चर्चा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: January 16, 2021 2:17 am IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बजट की तैयारियों को लेकर मंत्रियों से लगातार चर्चा कर रहे हैं। आज सीएम भूपेश मंत्री अनिला भेड़िया, रुद्र कुमार और कवासी लखमा के साथ बैठक करेंगे। इसके पहले कल भी 3 मंत्रियों से उन्होंने चर्चा की। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के विभागों से संबंधित प्रस्ताव को लेकर लगभग 3 घंटे से ज्यादा चर्चा हुई।

Read More News: पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा सहित 100 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

मुख्यमंत्री ने खाद्य मंत्री अमरजीत भगत से उनके विभाग खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण, आर्थिक एवं सांख्यिकी, संस्कृति और 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की तैयारियों की समीक्षा की।

Read More News: स्पा संचालक से पैसे की डिमांड कर रहे DSP दिनेश सिंह चौहान, वायरल हुआ ऑडियो

इसी तरह राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से उनके विभाग राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, पंजीयन और स्टांप विभाग की तैयारियों की समीक्षा की। वही मंत्री उमेश पटेल से संबंधित युवा एवं कल्याण विभाग, खेल विभाग और उच्च शिक्षा विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई।

Read More News: नई टीम…नए सवाल! वीडी शर्मा की नई टीम उम्मीदों पर खरा उतरने के साथ-साथ सबको साधकर आगे बढ़ पाएगी?


लेखक के बारे में