लेडी डॉन अलका और उसके पति के अवैध मकान पर चला बुलडोजर, एंटी माफिया अभियान के तहत हुई कार्रवाई

लेडी डॉन अलका और उसके पति के अवैध मकान पर चला बुलडोजर, एंटी माफिया अभियान के तहत हुई कार्रवाई

लेडी डॉन अलका और उसके पति के अवैध मकान पर चला बुलडोजर, एंटी माफिया अभियान के तहत हुई कार्रवाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: December 3, 2020 5:15 am IST

इंदौर। नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम आज लेडी डॉन अलका के अवैध कब्जे पर कार्रवाई कर रही है। टीम एंटी माफिया अभियान के तहत लेडी डॉन और उसके पति अशोक दीक्षित के अवैध मकान पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई कर रही है।

Read More News: राजधानी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, तीन युवतियों और दो युवक मिले संदिग्ध अवस्था में

द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के श्रीराम नगर में स्थिति अवैध मकान पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज किया जा रहा है। बता दें कि अलका पर 12 तो उसके पति अशोक पर 18 मामले दर्ज है। एंटी माफिया अभियान के तहत नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है।

Read More News: ‘घोषित अपराधी’ करार दिए गए पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने लिया बड़ा 

उल्लेखनीय है कि बीते महीने से ही इंदौर में माफियाओं के खिलाफ लगातार तोड़फोड़ की कार्रवाई चल रही है। आज लेडी डॉन अलका और उसके पति के अवैध मकान को जमींदोज किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान विरोध को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है।

Read More News: सीएम भूपेश बघेल ने दुर्ग में किया लोक कला मार्ग का लोकार्पण, दादा-दादी नाना-नानी पार्क में पंथी, सुआ और राऊत नाच की झांकी

एंटी माफिया अभियान के तहत बुधवार को माफिया सुल्ताल उर्फ बब्बू और साबिर के अवैध कब्जे पर निगम बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की है। इससे पहले मंगलवार को निगम प्रशासन ने आकाश नगर इलाके में स्थित बदमाश रघुवीर ने दो मंजिला अवैध मकान को जमींदोज किया। ईरानियों के अवैध कब्जे पर भी जिला प्रशासन की टीम ने बीते शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने 12 हजार वर्गफीट पर किए गए अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज किया है।

Read More News:  वरिष्ठ पत्रकार ललित सुरजन के निधन पर प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने जताया शोक


लेखक के बारे में