रायपुर में क्रिकेट सट्टा का खुलासा, खाईवाल विशाल दौलतानी गिरफ्तार, 6 लाख 63 हजार नगदी सहित 10 लाख की पट्टी बरामद

Ads

रायपुर में क्रिकेट सट्टा का खुलासा, खाईवाल विशाल दौलतानी गिरफ्तार, 6 लाख 63 हजार नगदी सहित 10 लाख की पट्टी बरामद

  •  
  • Publish Date - October 1, 2020 / 05:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

रायपुर: आईपीएल शुरू होते ही एक बार फिर सट्टेबाज और बैटिंग की दुनिया के खाई वाल एक्टिव हो गए हैं। आए दिन सट्टेबाज और खाईवाल गिरफ्तार हो रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में पुलिस ने अमलीडीह इलाके से खाईवाल विशाल दौलतानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने मौके से 6 लाख 63 हजार नगदी समेत साढ़े 10 लाख की सट्टापट्टी बरामद की है। फिलहाल मामले में कार्रवाई जारी है।

Read More: हाथरस मामले में दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिकायत, बीजेपी ने पीड़िता की तस्वीर साझा करने का लगाया आरोप

मिली जानकारी के अनुसार राजेन्द्र नगर थाना पुलिस को लंबे समय से इलाके में क्रिकेट बैटिंग की शिकायत मिल रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को विशाल दौलतानी के ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार ​कर लिया है। साथ ही मौके से 6 लाख 63 हजार नगदी समेत साढ़े 10 लाख की सट्टापट्टी बरामद की है।

Read More: लॉकडाउन और कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर हुई कार्रवाई, 47000 से अधिक का जुर्माना