Vaibhav Suryavanshi Today Batting Video: वैभव सूर्यवंशी ने किया ऐसा धमाका कि दुनिया देखकर है दंग.. महज इतने गेंदों में जड़ दिया अर्धशतक.. IPL की पारियां भी इसके आगे कुछ नहीं, देखें

Ads

Vaibhav Suryavanshi Today 39 Runs Batting Video: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने 11 गेंदों में अर्धशतक लगाकर लिस्ट-ए क्रिकेट का विश्व रिकॉर्ड बनाया।

  •  
  • Publish Date - June 21, 2026 / 11:40 AM IST,
    Updated On - June 21, 2026 / 11:43 AM IST

Vaibhav Suryavanshi Today Batting Video || Image- AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • वैभव ने 11 गेंदों में सबसे तेज लिस्ट-ए अर्धशतक लगाया।
  • 20 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रचा।
  • 29 गेंदों में 94 रन बनाकर शतक से चूके।

दांबुला: भारत ए के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने रविवार को श्रीलंका ए के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। (Vaibhav Suryavanshi Today Batting Video) 15 वर्षीय बल्लेबाज ने सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

शुरुआत से ही दिखाया आक्रामक अंदाज

दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरे वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद से आक्रामक रुख अपनाया और तेज रन बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने मोहम्मद शिराज के एक ओवर में तीन छक्के और दो चौके लगाते हुए 26 रन बटोर लिए। वैभव के आक्रामक खेल के सामने श्रीलंकाई गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए।

20 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड टूटा

वैभव ने अपनी पारी का पांचवां छक्का लगाकर केवल 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। (Vaibhav Suryavanshi Today Batting Video) इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के कौशल्या वीररत्ने के नाम था, जिन्होंने रगामा क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हुए 12 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। वैभव ने इस 20 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

उन्होंने भारत का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इससे पहले भारतीय रिकॉर्ड सरफराज खान के नाम था, जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

शतक से चूके, लेकिन यादगार पारी खेली

अर्धशतक पूरा करने के बाद भी वैभव नहीं रुके और तेजी से रन बनाते रहे। ऐसा लग रहा था कि वह लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक भी अपने नाम कर सकते हैं। हालांकि श्रीलंका ए के कप्तान सहान अरच्चिगे की गेंद पर मिड-ऑफ पर कैच आउट होकर उनकी शानदार पारी का अंत हो गया। वैभव ने सिर्फ 29 गेंदों में 94 रन बनाए। (Vaibhav Suryavanshi Today Batting Video) वह शतक से मात्र 6 रन दूर रह गए। वैभव सूर्यवंशी ने दिसंबर 2024 में लिस्ट-ए क्रिकेट में पदार्पण किया था। अब तक उन्होंने केवल 12 लिस्ट-ए मैच खेले हैं। घरेलू क्रिकेट में बिहार के लिए उनका सर्वोच्च स्कोर 190 रन है।

लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक (गेंदों के आधार पर)

1 Vaibhav Sooryavanshi इंडिया ए श्रीलंका ए 2026 11 गेंद
2 Kaushalya Weeratne रगामा क्रिकेट क्लब कुरुनेगला यूथ क्रिकेट क्लब 2005/06 12 गेंद
3 NLTC Perera श्रीलंका आर्मी स्पोर्ट्स क्लब ब्लूमफील्ड क्रिकेट एंड एथलेटिक क्लब 2020/21 13 गेंद
4 Rory Kleinveldt वेस्टर्न प्रोविंस क्वाज़ुलू-नटाल 2010/11 14 गेंद
5 Adam Hollioake सरे यॉर्कशायर 1994 15 गेंद
6 Salman Butt नेशनल बैंक ऑफ पाकिस्तान लाहौर ईगल्स 2008/09 15 गेंद
7 Parvez Hossain Emon अबाहानी लिमिटेड शाइनपुकुर क्रिकेट क्लब 2024/25 15 गेंद
8 Sujay Khan मुंबई पंजाब 2025/26 15 गेंद

इन्हें भी पढ़ें:

अमेरिका यात्रा के दौरान फिल्म निर्माता रिया कपूर की 1.35 करोड़ रुपये की बालियां गायब, मामला दर्ज

बरेली में प्रेम संबंध के विरोध पर युवक-युवती ने जहर खाकर आत्महत्या की

सुप्रिया सुले की बेटी रेवती ने सारंग लखानी से शादी की, भागवत, राहुल, खरगे प्रीतिभोज में शामिल हुए

पाकिस्तान के मंत्री अरोड़ा ने सिख दंपति की हत्या के जिम्मेदार लोगों के लिए कड़ी सज़ा की मांग की

बेस्ट बस हड़ताल: दूसरे दिन भी परेशान रहे यात्री, नीट अभ्यर्थियों की मदद के लिए लगाई जाएंगी बसें

Q1. वैभव सूर्यवंशी ने कौन सा विश्व रिकॉर्ड बनाया है?

उत्तर: उन्होंने 11 गेंदों में अर्धशतक लगाकर सबसे तेज लिस्ट-ए फिफ्टी का रिकॉर्ड बनाया।

Q2. वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल मैच में कितने रन बनाए?

उत्तर: उन्होंने 29 गेंदों में 94 रन की विस्फोटक पारी खेली।

Q3. वैभव ने किस खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा?

उत्तर: उन्होंने श्रीलंका के कौशल्या वीररत्ने का 12 गेंदों वाला रिकॉर्ड तोड़ा।