कैबिनेट मंत्री गौतम बोले- वकीलों के लिए दिल्ली सरकार ने कराए 50 करोड़ तक के इंश्योरेंस, किसान आंदोलन पर कही ये बात
कैबिनेट मंत्री गौतम बोले- वकीलों के लिए दिल्ली सरकार ने कराए 50 करोड़ तक के इंश्योरेंस, किसान आंदोलन पर कही ये बात
ग्वालियर। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम आज ग्वालियर के दौरे पर है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और एडवोकेट के सेमिनार में हिस्सा लेंगे। साथ ही निकाय चुनाव को लेकर भी पार्टी के कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे।
Read More News: जहां प्रकरण कम हैं, वहां वैवाहिक आयोजनों पर अनावश्यक प्रतिबंध न लगाएं, सीएम शिवराज का निर्देश
मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने IBC24 से बात करते हुए कहा है कि कोरोना के दौर में दिल्ली सरकार आमजन के साथ-साथ वकीलों के साथ भी खड़ी है। वकीलों के लिए 40 से 50 करोड़ का तक के इंश्योरेंस कराए, लेकिन मध्यप्रदेश में ऐसा कुछ नहीं है, मध्यप्रदेश सरकार को एडवोकेट की चिंता करना चाहिए। कोरोना के दौर में सबसे ज्यादा जो प्रभावित हुआ है, वह गरीब तबके के बाद दूसरा व्यक्ति एडवोकेट है।
Read More News: TI की कार से टकराकर घायल हुआ मासूम, डायल 112 को कॉल कर पहुंचाया अस्पताल, किया हर संभव मदद का वादा
इसके साथ ही राजेंद्र पाल ने किसान आंदोलन पर कहा है कि दिल्ली सरकार किसानों के आंदोलन के साथ है। हमारा कहना है कि बिना किसानों की सहमति के कैसे बिल पास कर दिया। तीनों केद्रीय कृषि बिल कानून किसान विरोधी है। जिसे लेकर किसान आज आंदोलन कर रहे हैं। MSP पर अगर कानून बना देंगे तो केंद्र सरकार का क्या चला जाएगा।
Read More News: शाम 5 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें, शादी समारोह में केवल 20 लोग हो सकेंगे शामिल, मणिपुर सरकार ने जारी किया निर्देश

Facebook


