केंद्र सरकार ने की ‘मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान’ की सराहना, मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर कहा- गर्व है स्वास्थ्यकर्मियों पर

केंद्र सरकार ने की 'मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान' की सराहना, मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर कहा- गर्व है स्वास्थ्यकर्मियों पर

केंद्र सरकार ने की ‘मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान’ की सराहना, मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर कहा- गर्व है स्वास्थ्यकर्मियों पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: July 12, 2020 12:19 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में वनांचल बस्तर को मलेरिया मुक्त बनाने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में चलाए गए ‘मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान’ की केंद्र सरकार ने तारिफ की है। केंद्र सरकार ने ट्वीट कर कहा है कि बस्तर में तैनात स्वास्थ्य ​कर्मियों ने बस्तर को मलेलिया मुक्त बनाने के लिए पैदल, नाव और पहाड़ों के रास्ते को पार कर 1.5 लाख घरों तक पहुंचा।

Read More: रायपुर जिले के तिल्दा में मिले 8 नए कोरोना मरीज, एक डॉक्टर भी हुआ कोरोना संक्रमित

वहीं, केंद्र सरकार की तारिफ के बाद स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने ट्वीट कर लिखा है कि छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया के विरुद्ध लड़ाई की भारत सरकार की तरफ से सराहना देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। छत्तीसगढ़ मलेरिया उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए प्रयासरत है। हमें अपने स्वास्थ्यकर्मियों पर गर्व है।

Read More: IBC24 की पुरानी खबरों का स्क्रीनशॉट वारयल कर अफवाह फैलाने की कोशिश, छवि खराब करने की कोशिश, सतर्क रहें

गौरतलब है कि ‘मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान’ के तहत दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर जिले में स्वास्थ्य कर्मियों घने जंगलों और पहाड़ों से घिरे बस्तर के पहुंचविहीन, दुर्गम एवं दूरस्थ इलाकों में घर-घर पहुंचकर प्रत्येक व्यक्ति की मलेरिया जांच कर रही है। मलेरिया पॉजिटिव पाए जाने पर लोगों का तत्काल इलाज भी शुरू किया जा रहा है। पूर्ण इलाज सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता मलेरिया पॉजिटिव पाए गए लोगों को पहली खुराक अपने सामने ही खिला रहे हैं। स्थानीय मितानिन पीडि़तों के फॉलो-अप खुराक सेवन की निगरानी कर रही हैं। पीडि़तों द्वारा दवा की पूर्ण खुराक लिए जाने के बाद खाली रैपर भी संग्रहित किए जा रहे हैं।

Read More: इस राज्य में कल से नहीं होगा लॉकडाउन, संभाग आयुक्त ने ऐसी खबरों को सिर्फ अफवाह बताया


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"