छत्तीसगढ़ सरकार की चेतावनी, विदेश से लौटकर क्वांरेटाइन में नहीं रहने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

Ads

छत्तीसगढ़ सरकार की चेतावनी, विदेश से लौटकर क्वांरेटाइन में नहीं रहने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

  •  
  • Publish Date - March 25, 2020 / 05:32 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

रायपुर। राज्य सरकार ने आज कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि विदेश यात्रा करके लौटे यात्री अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य केंद्र में रिपोर्ट करे। इस मामले में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी और रिपोर्ट नहीं करने वालों और उनके परिवारजनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Read More News: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, कुल 3 पॉजिटिव, 49 सैंपल का 

राज्य सरकार ने कहा कि अनेकों बार आग्रह करने के बावजूद कुछ नागरिक अपनी विदेश यात्रा की जानकारी छिपा रहे है और पूरे प्रदेश की जनता को संकट में डालने का काम कर रहे है । अपनी इस लापरवाही से वे खुद की जान तो संकट में डालेंगे ही साथ ही अपने परिवारजनों और अन्य लोगों को भी मुश्किल में डाल देंगे।

Read More News: लॉक डाउन के दौरान कवरेज में लगे मीडियाकर्मियों को निर्देश, कहा- लापरवा

राज्य सरकार ने एक बार फिर राज्य की जनता से आग्रह किया है कि अगर उन्हें इस बात की जानकारी मिलती है कि उनके आस-पड़ोस में कोई विदेश यात्रा से लौटा है तो वो उसकी जानकारी तत्काल टोल फ्री नम्बर 104 पर देने का कष्ट करें।

Read More News:CM शिवराज सिंह ने की घोषणा, BPL परिवारों को नि:शुल्क मिलेगा राश

भिलाई में केस दर्ज
भिलाई पुलिस ने विदेश से लौटे एक शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। वह पिछले कुछ दिनों से विदेश से लौटा था। वहीं आने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को नहीं दिया था। आज पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया। इस मामले के बाद अब पुलिस अन्य लोगों की डिटेल निकालने के लिए डीएसबी को जिम्मेदारी सौंपी है।

Read More News: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की 20 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस में