छत्तीसगढ़ के 19 जिले के 65 विकासखण्ड रेड जोन में, प्रदेश में कुल 144 कंटेनमेंट जोन, देखिए पूरी रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ के 19 जिले के 65 विकासखण्ड रेड जोन में, प्रदेश में कुल 144 कंटेनमेंट जोन, देखिए पूरी रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ के 19 जिले के 65 विकासखण्ड रेड जोन में, प्रदेश में कुल 144 कंटेनमेंट जोन, देखिए पूरी रिपोर्ट
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: June 15, 2020 11:03 am IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, यहां अलग-अलग जिलों से रोजाना दर्जनों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। संक्रमण की स्थिति के अनुसार स्वस्थ्य विभाग ने पूरे प्रदेश के रेड, ऑरेंज, ग्रीन जोन की सूची जारी की है। जारी सूची के अनुसार वर्तमान में प्रदेश के 23 जिलों में 144 कंटेंमेंट जोन हैं, इनमें 19 जिले के 65 विकासखण्ड रेड जोन में हैं। जबकि 23 जिलों के 49 विकासखंड ऑरेंज जोन में इस सूची में 2 मरीज मिलने के बाद दंतेवाड़ा का नाम आगे जोड़ा जाएगा।

Read More: राहुल गांधी ने दिया ‘अल्बर्ट आइंस्टीन’ ज्ञान, बोले ‘लॉकडाउन से साबित होता है कि अज्ञानता से ज्यादा खतरनाक है अहंकार’

जारी सूची के अनुसार प्रदेश में सबसे ज्यादा कंटेंमेंट जोन रायपुर जिले में हैं। रायपुर में इस समय 84 से ज्यादा एक्टीव केस और इनके निवास से लगे इलाकों में लगभग इतने ही कंटेमेंट जोन बनाए गए है। शहर में चारों तरफ मरीज मिलने के बाद ऐसा कोई कोना नहीं बचा जहां एक कंटेमेंट जोन न हो। रायपुर में मोवा, राजीव नगर, शंकर नगर, देवेंद्र नगर, आमापारा, ब्रामह्ण पारा, आश्वनी नगर, सुंदर नगर, रायपुरा, चंगोराभाठा,टाटीबंद, राजेंद्र नगर, माना बस्ती, देवपुरी,तेलीबांधा, मंदिर हसौद, खमतराई,तुलसी, धरसीवां, बीरगांव, टाटीबंद, सकरी, अभनपुर, मे लगभग 70 से कंटेमेंट जोन बनाए गए हैं। इन क्षेत्रों में मरीज के घर वाले इलाके में लोगों का घरों से बाहर निकलना प्रतिबंधित है, यहां राशन और अन्य जरुरी सामान के लिए शासन ने मदद के लिए सरकारी हेल्प लाइन नंबर जारी किया हुआ है। सभी के लिए अधिकारियों को प्रभारी बनाया गया है।

Read More: प्राइवेट अस्पताल के ICU में दो वार्ड बॉय ने किया था गैंगरेप, पीड़िता ने की पहचान


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"