मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के भीतर 50 कोरोना संक्रमितों की मौत, 2507 नए मरीजों की भी पुष्टि

Ads

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के भीतर 50 कोरोना संक्रमितों की मौत, 2507 नए मरीजों की भी पुष्टि

  •  
  • Publish Date - October 20, 2020 / 05:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 2507 नए मामले सामने आए हैं और 2288 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More: महिला ने दिनदहाड़े पड़ोसन पर किए एक के बाद एक 13 बार किए चाकू से हमले, कहा- ले अब डाल डोरे मेरे पति पर

आज मिले कोरोना मरीजों में से कोरबा 287, रायगढ़ 282, जांजगीर 245, रायपुर 180, राजनांदगांव 149, बिलासपुर 137, दुर्ग 120, बस्तर 107, बालोद 95, धमतरी 82, कोंडागांव 76, कांकेर 74, दंतेवाड़ा 70, सूरजपुर 68, बलौदाबाजार 66, बीजापुर 66, सरगुजा 65, जशपुर 54, महामसुंद 47, कवर्धा 46, सुकमा 39, कोरिया 36, मुंगेली 33, बेमेतरा 23, बलरामपुर 20, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 24, नारायणपुर 9, गरियाबंद 6 और अन्य राज्य 1 शामिल हैं।

Read More: हाईकोर्ट पहुंचा अमित-ऋचा जोगी का नामांकन रद्द करने का मामला, आदिवासी नेता संत कुमार नेताम ने दाखिल की कैविएट