रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 1368 नए मामले सामने आए हैं और 1365 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर 25 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।
Read More: मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में आज 951 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 10 संक्रमितों की मौत
आज मिले कोरोना मरीजों में से रायपुर- 144, बिलासपुर- 143, कोरबा- 124, जांजगीर-चांपा- 99, दुर्ग- 89, रायगढ़- 87, धमतरी- 78, बस्तर- 66, दंतेवाड़ा- 64, राजनांदगांव- 57, कांकेर- 47, सरगुजा- 45, सुकमा- 41, बालोद- 38, सूरजपुर- 37, महासमुंद- 25, नारायणपुर- 23, कवर्धा- 21, बलौदाबाजार- 21, कोंडागांव- 20, गरियाबंद- 18, बीजापुर- 17, मुंगेली- 16, कोरिया- 9, बलरामपुर- 9, जशपुर- 6, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 3 और अन्य- 4 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश अब तक कुल 1 लाख 75 हजार 959 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 1 लाख 50 हजार 398 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 1818 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 23 हजार 743 मरीजों का उपचार जारी है।
आज 1,368 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 1,365 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/aZzCm5kKqt
— Health Department CG (@HealthCgGov) October 25, 2020