मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 49 कोरोना मरीजों की मौत, 1543 नए संक्रमितों की भी हुई पुष्टि

Ads

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 49 कोरोना मरीजों की मौत, 1543 नए संक्रमितों की भी हुई पुष्टि

  •  
  • Publish Date - November 1, 2020 / 06:09 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज 1543 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 1321 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 49 मरीज उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 2150 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

Read More: चुनावी उम्मीदवार बांट रहे थे अवैध रूप से शराब, वीडियो बना रहे ग्रामीण को प्रत्याशी के बेटे ने बेरहमी से पीटा

छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। आज 1543 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 88 हजार 813 हो गई है। वहीं ​अब तक 1 लाख 64 हजार 537 स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 222 हजार 126 हो गई है।

Read More: सीएम भूपेश बघेल बोले- बूढ़ातालाब का सौंदर्यीकरण रायपुर की खूबसूरती में एक महत्वपूर्ण कड़ी, य स्तंभ चौक और जवाहर बाजार का भी किया लोकार्पण

जिलेवार मरीजों की संख्या
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रायगढ़- 264, जांजगीर- 152, कोरबा- 133, रायपुर- 116, बिलासपुर- 108, दुर्ग- 46, राजनांदगांव- 52, बालोद- 73, बेमेतरा- 64, कवर्धा- 24, धमतरी- 52, बलौदाबाजार- 35, महासमुंद- 21, गरियाबंद- 39, मुंगेली- 36, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 1, सरगुजा- 53, कोरिया- 24, सूरजपुर- 21, बलरामपुर- 11, जशपुर- 8, बस्तर- 27, कोंडागांव- 34, दंतेवाड़- 53, सुकमा- 25, कांकेर- 50, नारायणपुर- 1, बीजापुर- 18 और अन्य राज्य- 2 मरीज शामिल हैं।

Read More: बाल-बाल बचे NCP नेता एकनाथ खडसे, अचानक फटा उनकी गाड़ी का टायर