मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 20 कोरोना मरीजों की मौत, 1871 नए संक्रमितों की पुष्टि

Ads

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 20 कोरोना मरीजों की मौत, 1871 नए संक्रमितों की पुष्टि

  •  
  • Publish Date - November 12, 2020 / 05:09 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज 1871 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 1709 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 20 मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 2527 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

Read More: दीवाली की खुशियों के बीच पसरा मातम, दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में पति-पत्नी और बेटे सहित 5 की मौत

छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। आज 1871 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 07 हजार 740 हो गई है। वहीं ​अब तक 1 लाख 85 हजार 152 स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 20 हजार 061 हो गई है।

Read More: सीएम भूपेश बघेल ने IFS बरखा ताम्रकार से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ को अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड के रूप में प्रोमोट करने के संबंध में हुई चर्चा

जिलेवार मरीजों की संख्या
दुर्ग- 82
राजनांदगांव- 125
बालोद- 123
बेमेतरा- 51
कवर्धा- 28
रायपुर- 155
धमतरी- 66
बलौदाबाजार- 94
महासमुंद- 36
गरियाबंद- 53
बिलासपुर- 136
रायगढ़- 215
कोरबा- 123
जांजगीर- 169
मुंगेली- 36
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 01
सरगुजा- 36
कोरिया- 30
सूरजपुर- 29
बलरामपुर- 26
जशपुर- 25
बस्तर- 36
कोंडागांव- 31
दंतेवाड़- 44
सुकमा- 08
कांकेर- 34
नारायणपुर- 06
बीजापुर- 15
अन्य राज्य- 04