रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज 1548 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 2168 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 18 मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 2545 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।
आज 1548 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 09 हजार 288 हो गई है। वहीं अब तक 1 लाख 85 हजार 522 स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 19 हजार 221 हो गई है।
Read More: पिकअप वाहनों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, 10 की मौत, 21 लोग घायल
प्रदेश में दुर्ग जिले से 73, राजनांदगांव से 110, बालोद से 76,बेमेतरा से 13,कबीरधाम से 48,रायपुर से 180,धमतरी से 59, बलौदाबाजार से 71, महासमुंद से 71,गरियाबंद से 20, बिलासपुर से 49, रायगढ़ से 115,कोरबा से 126,जांजगीर-चांपा से 172, मुंगेली से 28,गौरेला पेंड्रा मरवाही से 3, सरगुजा से 49, कोरिया से 35, सूरजपुर से 30, बलरामपुर से 28, जशपुर से 30, बस्तर से 49, कोंडागांव से 35, दंतेवाड़ा से 31, सुकमा से 10,कांकेर से 25, नारायणपुर से 3, बीजापुर से 5 और अन्य राज्य से 4 मरीजों की पहचान हुई है। इसी तरह कुल 18 मौत में से दुर्ग जिले से 2, बालोद से 1, कबीरधाम से 1, रायपुर से 3, धमतरी से 1, महासमुंद से 2, रायगढ़ से 4, जांजगीर-चांपा से 1, सरगुजा से 1, बस्तर से 2 मरीज शामिल हैं।
आज 1,548 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 2,168 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 1,87,522 व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 19,221 है। pic.twitter.com/6QpABe0Kac
— Health Department CG (@HealthCgGov) November 13, 2020