कोरोना वायरस: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, जानिए आज छत्तीसगढ़ में क्या है स्थिति…

कोरोना वायरस: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, जानिए आज छत्तीसगढ़ में क्या है स्थिति...

कोरोना वायरस: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, जानिए आज छत्तीसगढ़ में क्या है स्थिति…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: April 17, 2020 2:06 pm IST

रायपुर: कोविड 19 से बचाव के लिए केंद्र और राज्य की सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, बावजूद इसके संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। छत्तीसढ़ में कोरोना की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है।

Read More: लॉकडाउन में फायदे ही फायदे: जियो, एयरटेल, वोडाफोन ने पेश किए पैसा वसूल वाला ये प्लान, जानें..

जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज प्रदेश में एक भी कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि नहीं हुई है और 1 मरीज को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, 12 मरीजों का उपचार रायपुर एम्स में लगातार जारी है। बता दें कि प्रदेश में अब तक 24 कोरोना संक्रमितों का उपचार कर डिस्चार्ज किया जा चुका है।

Read More: सरकार के आदेश से मंडरा रहा नौकरी पर खतरा, लॉकडाउन ने बढ़ाई शिक्षकों की मुसीबत

प्रदेश में अब तक कोरोना के 5776 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 5484 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 36 की पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 256 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 23 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 12 मरीजों का उपचार जारी है। वहीं, दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने सार्वजनिक स्थानों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है।

Read More: राहत की खबर: कोरोना मरीजों की सेहत में आ रहा सुधार, ठीक होने पर 4 को अस्पताल से मिली छुट्टी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"