स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, प्रदेश में अब तक 7000 से अधिक संदिग्धों की हुई जांच
स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, प्रदेश में अब तक 7000 से अधिक संदिग्धों की हुई जांच
रायपुर: कोविड 19 से बचाव के लिए केंद्र और राज्य की सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, बावजूद इसके संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। छत्तीसढ़ में कोरोना की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है।
Read More: ग्वालियर में मिला एक और नया कोरोना पॉजिटिव मरीज, इधर आगर में एक ने तोड़ा दम
जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश लगातार कोरोना मुक्ति की ओर बढ़ रहा है। बता दें कि प्रदेश में पिछले तीन दिन से एक भी कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, 11 मरीजों का उपचार रायपुर एम्स में लगातार जारी है। बता दें कि प्रदेश में अब तक 25 कोरोना संक्रमितों का उपचार कर डिस्चार्ज किया जा चुका है।
Read More:राजधानी सहित इन जिलों कंप्लीट लॉक डाउन का निर्देश, इन इलाकों में कर्फ्यू लगाने का भी आदेश
प्रदेश में अब तक कोरोना के 7601 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 7029 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 36 की पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 536 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 25 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 11 मरीजों का उपचार जारी है। वहीं, दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने सार्वजनिक स्थानों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है।

Facebook


