स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, पिछले 24 घंटे में राजधानी रायपुर में मिले सबसे अधिक मरीज

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, पिछले 24 घंटे में राजधानी रायपुर में मिले सबसे अधिक मरीज

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, पिछले 24 घंटे में राजधानी रायपुर में मिले सबसे अधिक मरीज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: June 9, 2020 1:05 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना दर्जनों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब तक 1211 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है, इनमें से 859 लोगों का उपचार जारी अभी जारी है।

Read More: T-20 वर्ल्ड कप पर ICC का कल आ सकता है बड़ा फैसला, रद्द हुआ तो IPL पर बन सकती है बात

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के भीतर छत्तीसगढ़ में रायपुर- 7, बलौदाबाजार- 3, राजनांदगांव- 2, बेमेतरा- 1 और जांजगीर में 1 नए मरीज की पुष्टि हुई है। वहीं आज 12 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

Read More: 10वीं पास युवाओं के लिए यहां निकली 2 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 93059 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 89914 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 1211 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 1936 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 347 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 5 की मौत हो चुकी है। वहीं 859 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More; परिवहन मंत्रालय ने वाहन मालिकों को दी बड़ी राहत, 30 मई तक बढ़ाई वाहनों के कागजात की वैलिडिटी

Image

Image


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"