मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या 4 हजार के पार, आज फिर मिले 400 से अधिक मरीज

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या 4 हजार के पार, आज फिर मिले 400 से अधिक मरीज

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या 4 हजार के पार, आज फिर मिले 400 से अधिक मरीज
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: August 13, 2020 3:43 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 408 नए मामले सामने आए हैं और 150 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 6 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More: छत्तीसगढ़ के इन शहरों में फिर से लगाया जा रहा लॉकडाउन, 17 से 23 अगस्त तक बंद रहेंगी सभी दुकानें

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में आज रायपुर से 151, राजनांदगांव से 50, दुर्ग से 41, रायगढ़ से 29, सुकमा से 23, बलौदाबाजार से 18, बस्तर व नारायणपुर से 15-15, बिलासपुर व सरगुजा से 12-12 कोरिया से 06, महासमुंद, गरियाबंद, कोण्डागांव व कांकेर से 05-05 सूरजपुर व दंतेवाड़ा से 04-04 जशपुर से 02, कबीरधाम, धमतरी, कोरबा, जांजगीर चांपा, बलरामपुर व बीजापुर से 01-01 नए मरीज की पुष्टि हुई है।

Read More: मंगलवार और शनिवार को लगता था ढोंगी बाबा धर्मेंद्र दास का दरबार, तंत्र साधना के नाम पर महिलाओं-नाबा​लिगों से पूरी करता था हवस

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 13960 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 9658 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 115 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 4187 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: सुबह 7 से शाम 6 बजे तक सैलून और पार्लर को खोलने की अनुमति, कलेक्टर ने जारी आदेश

Image

Image


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"