मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 428 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 4 संक्रमितों की मौत

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 428 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 4 संक्रमितों की मौत

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 428 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 4 संक्रमितों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: August 15, 2020 3:05 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 428 नए मामले सामने आए हैं और 199 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 4 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट को कहा अलविदा, किया सन्यास का ऐलान

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में आज रायपुर से 217, दुर्ग से 49, बिलासपुर से 25, रायगढ़ से 19, राजनांदगांव से 16, सरगुजा से 14, कोण्डागांव से 14, महासमुंद से 13, सुकमा से 9, कवर्धा से 7, बलौदाबाजार से 7, कोरिया से 6, नारायणपुर से 5, गरियाबंद से 4, सूरजपुर से 4, कांकेर से 4, बेमेतरा से 3, बालोद से 2, धमतरी से 2, जांजगीर से 2, बलरामपुर से 1, जशपुर से 1 और अन्य राज्य से 4 नए मरीज की पुष्टि हुई है।

Read More: 74वें स्वतंत्रता दिवस पर जवानों ने अटारी बॉर्डर पर दिखाया जोश, तो ITBP जवानों ने 16 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया ‘तिरंगा’

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 14987 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 10046 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 134 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 4807 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: अच्छी खबर: एक दिन में ठीक हुए 57 हजार से अधिक कोरोना मरीज! 72 फीसदी के करीब हुआ रिकवरी रेट

Image

Image


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"