स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 2551 नए मरीजों की पुष्टि, 14 की मौत

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 2551 नए मरीजों की पुष्टि, 14 की मौत

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 2551 नए मरीजों की पुष्टि, 14 की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: October 1, 2020 5:03 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 2551 नए मामले सामने आए हैं और 2235 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 14 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More: मेडिकल छात्रा ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, जांजगीर जिले की थी रहने वाली

मेडिकल बुलेटिन के अनुसार रायपुर रायपुर- 358, रायगढ़- 351, जांजगीर- 244, दुर्ग- 190, दंतेवाड़ा- 139, राजनांदगांव- 122, बिलासपुर- 121, कोरबा- 116, बालोद- 110, बेमेतरा- 33, कवर्धा- 44, धमतरी- 78, बलौदाबाजार- 53, महासमुंद- 40, गरियाबंद- 37, मुंगेली- 30, सरगुजा- 76, कोरिया- 36, सूरजपुर- 42, बलरामपुर- 23, जशपुर- 23, बस्तर- 75, कोंडागांव- 62, सुकमा- 31, कांकेर- 58, नारायणपुर- 28 और बीजापुर- 31 मरीज शामिल हैं।

Read More: बीजेपी मुख्यालय में हुआ नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन कार्यक्रम, सिंधिया ने कहा सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 1 लाख 16 हजार 153 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 84 हजार 699 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 986 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 30 हजार 468 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: उपचुनाव से पहले क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, 5 पिस्टल और मैगजीन के साथ आरोपी गिरफ्तार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"