स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 2688 नए मरीजों की पुष्टि, 7 संक्रमितों की मौत

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 2688 नए मरीजों की पुष्टि, 7 संक्रमितों की मौत

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 2688 नए मरीजों की पुष्टि, 7 संक्रमितों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: October 10, 2020 5:09 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 2688 नए मामले सामने आए हैं और 2404 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 7 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More: #IBC24AgainstDrugs: राजधानी में नशे के कारोबार का कौन जिम्मेदार ? मुंबई-दिल्ली-पंजाब से जुड़े हेरोइन सप्लाई के तार

प्रदेश में आज मिले कुल नए कोरोना मरीजों में से रायपुर-328, जांजगीर- 268, कोरबा- 275, रायगढ़-209, राजनांदगांव-194, बिलासपुर- 148, राजनांदगांव- 138, बस्तर-130, दुर्ग-112, कांकेर- 112, बलौदाबाजार- 96, धमतरी- 94, बीजापुर- 93, दुर्ग- 112, कोंडागांव- 72, महासमुंद- 70, कवर्धा- 67, सुकमा- 62, बालोद- 53, कोरिया- 51, दंतेवाड़ा- 50, सरगुजा- 48, गरियाबंद- 47, बेमेतरा- 45, सूरजपुर- 34, मुंगेली- 32, बलरामपुर- 31, जशपुर- 23, गौरेला पेंड्रा मरवाही- 9, नारायणपुर- 8 और अन्य राज्य- 1 शामिल हैं।

Read More: बॉलीवुड अभिनेत्री ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार, कहा- ये माफिया गैंग मुझे मार डालेंगे

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 1 लाख 40 हजार 258 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 1 लाख 11 हजार 654 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 1235 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 27 हजार 369 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: BJP प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने पूछा- केंद्रीय कृषि कानून में MSP और मंडी बंद होने की बात कहां लिखी है बताएं?


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"