मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों का आंकड़ा डेढ़ लाख के पार, आज 2472 नए संक्रमितों की पुष्टि

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों का आंकड़ा डेढ़ लाख के पार, आज 2472 नए संक्रमितों की पुष्टि

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों का आंकड़ा डेढ़ लाख के पार, आज 2472 नए संक्रमितों की पुष्टि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: October 16, 2020 4:14 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 2472 नए मामले सामने आए हैं और 2539 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 5 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More: NEET 2020 का रिजल्ट जारी, फाइनल आंसर-की भी जारी.. ऐसे देख सकते हैं अपना परिणाम

आज मिले कोरोना मरीजों में से रायपुर 244, रायगढ़ 241, कोरबा 210, जांजगीर 204, बिलासपुर 142, दुर्ग 132, बस्तर 121, राजनांदगांव 113, बीजापुर 99, बलौदाबाजार 98, महामसुंद 91, कोंडागांव 90, धमतरी 89, दंतेवाड़ा 82, कवर्धा 60, सूरजपुर 60, कोरिया 55, सुकमा 52, कांकेर 51, बलरामपुर 48, मुंगेली 46, सरगुजा 36, जशपुर 28, बालोद 27, गरियाबंद 18, नारायणपुर 15, बेमेतरा 13 और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 7 मरीज शामिल हैं।

Read More: कोसा उत्पादन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य, रेशम प्रभाग की योजनाओं से एक लाख से अधिक हितग्राही हुए लाभान्वित

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 1 लाख 55 हजार 987 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 1 लाख 26 हजार 869 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 1425 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 27 हजार 693 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: बॉक्सर विजेंदर सिंह ने कहा, ‘खेलो इंडिया’ योजना में शामिल होने के बाद साकार होगा ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ का सपना


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"